फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   crime with teenager

मूक बधिर किशोर का अंगूठा काट बाग से फरार हुआ तांत्रिक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime with teenager
शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे परिजन। - फोटो : BULANDSHAHR
मूक बधिर किशोर का अंगूठा काट बाग से फरार हुआ तांत्रिक
विज्ञापन

स्याना। वैराफिरोजपुर गांव में सोलह वर्षीय मूक बधिर किशोर को तांत्रिक बहला फुसला कर पास के बाग में ले गया व उसका अंगूठा काटकर फरार हो गया। घायल किशोर के बाग में पड़े होने की सूचना पड़ोसी युवक ने दी। जिस पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पर आए और उपचार कराया। किशोर की मां ने तांत्रिक पर आरोप लगाते हुए स्याना कोतवाली में तहरीर दी है।

ग्राम वैराफिरोजपुर निवासी अलीमुददीन का सोलह वर्षीय पुत्र अनस मूक बधिर है। बताया जाता है कि अज्ञात व्यक्ति अनस को बहला फुसलाकर पास के आम के बाग में ले गया व बाग में मौजूद तांत्रिक ने ढौंग रचकर उसका अंगूठा काट लिया। जब इस घटना से किशोर आहत हुआ व उसने चीखना चिल्लाना शुरू किया। इस पर तांत्रिक बाग में उसे तड़पता छोड़कर भाग गए। इस बारे में सीओ अलका का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना की बारीकी से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed