फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cremation ghat submerged in the river due to severe erosion

आहार में गंगा का रौद्र रूप: तेज कटान से श्मशान घाट नदी में समाया, चंद सेकंड में हुआ विलीन, देखें वीडियो

Fri, 11 Sep 2026 04:21 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Akash Dubey Updated Fri, 11 Sep 2026 04:21 PM IST
सार

 यूपी के आहर में गंगा नदी का रौद्र रूप दिखा। तेज कटान के कारण एक पक्का श्मशान घाट भरभराकर नदी में समा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन
Cremation ghat submerged in the river due to severe erosion
खौफनाक घटना का वीडियो कैमरे में कैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर के आहार में गंगा नदी का रौद्र रूप देखने को मिला है। तेज कटान के कारण एक पक्का श्मशान घाट भरभराकर नदी में समा गया। इस खौफनाक घटना का वीडियो कैमरे में कैद हुआ, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। जमीन और पक्के निर्माण का हिस्सा अचानक खिसका और चंद सेकंड में गंगा में विलीन हो गया। 

विज्ञापन



आहार के सिद्ध बाबा गंगा घाट क्षेत्र में कटान लगातार बढ़ रहा है। पानी का स्तर कुछ कम होने के बावजूद गंगा की धार बेहद तेज बनी हुई है। सिद्ध बाबा गंगा घाट से आहार रिजर्व वन क्षेत्र तक नदी किनारे का भूगोल बदल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटान से कई पेड़, धार्मिक स्थल और निर्माण पहले ही गंगा में समा चुके हैं। करीब 500 बीघा से अधिक वन भूमि भी कटान की जद में है। 20 से 25 साल पुराने पेड़ों और नए रोपित पौधों पर भी कटान का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed