{"_id":"6b0717dacfaa56e2ca02cf55","slug":"created-a-ruckus-over-getting-an-appointment-slip-issued-online-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-171777-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ऑनलाइन पर्चा बनवाने को लेकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ऑनलाइन पर्चा बनवाने को लेकर किया हंगामा
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय के पंजीकरण काउंटर के बंद होने के बाद कुछ लोग पर्चा बनवाने पहुंचे। उन्हें नए चिकित्सालय भवन जाने के लिए कहा तो हंगामा करना शुरू कर दिया।
कर्मचारियों ने ऑफलाइन पर्चा बनाया तो ऑनलाइन पर्चे के लिए नोकझोंक करने लगे। बाद में ऑनलाइन पर्चा बनाकर लोगों को शांत किया गया।
जिला चिकित्सालय की ओपीडी प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होती है। इसके लिए पर्चा काउंटर 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाता है।
बुधवार दोपहर को डेढ़ बजे पर्चा काउंटर बंद होने के बाद पांच से छह लोग पहुंचे और कर्मचारियों से पर्चा बनवाने की मांग करने लगे। सुरक्षा गार्ड ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। तब भी लोग नहीं माने।
उच्च अफसरों से बात कर लोगों का ऑफलाइन पर्चा बनाया तो वे ऑनलाइन पर्चा बनवाने की मांग करने लगे। बाद में सिस्टम दोबारा शुरू कर लोगों को ऑनलाइन पर्चा देकर भेज दिया गया।