फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cow protector attempts suicide at Bulandshahr Collectorate accuses CMO of indecency

Video: बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में गौ सेवक का आत्मदाह का प्रयास, सीडीओ पर लगाया अभद्रता का आरोप

Mon, 15 Dec 2025 05:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 15 Dec 2025 05:43 PM IST
सार

बुलंदशहर में सोमवार को एक गौ सेवक ने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह का किया प्रयास। गौ सेवक ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पर अभद्रता का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Cow protector attempts suicide at Bulandshahr Collectorate accuses CMO of indecency
बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में गौ सेवक का आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी स्थित बुलंदशहर के जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक गौ सेवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि गौ सेवक दीपक शर्मा ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ  डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

'मैं मानसिक रूप से आहात हूं'
दीपक शर्मा का आरोप है कि उन्होंने सलेमपुर क्षेत्र में पकड़ी गई एक गाय को गौशाला भेजने या अपने सुपुर्द करने की मांग को लेकर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) से संपर्क किया था। इसी दौरान सीडीओ द्वारा उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

होगी प्रशासनिक जांच
आरोप है कि इसी से नाराज होकर दीपक शर्मा कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ देर के लिए हंगामे और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed