फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Covaxin production in bulandshahar

जनवरी से जिले में शुरू होगा कोवाक्सिन का उत्पादन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Covaxin production in bulandshahar
जनवरी से जिले में शुरू होगा कोवाक्सिन का उत्पादन
विज्ञापन

बुलंदशहर। चोला स्थित बिबकोल कंपनी में दिसंबर तक लैब का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद जनवरी में वैक्सीन उत्पादन शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को चेयरमैन डॉ. वाईके गुप्ता और एमडी सीपी गोयल ने निरीक्षण किया। इस दौरान कंपनी के दोनों अधिकारियों ने तय समय पर लैब का निर्माण पूरा करने के दिशा निर्देश दिए।
कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से भारत बायोटेक कंपनी ने कोवाक्सिन का उत्पादन शुरू किया था। वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने चोला क्षेत्र स्थित बिबकोल कंपनी में वैक्सीन के उत्पादन के इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए पहले तो सरकार ने करीब 30 करोड़ का बजट जारी किया था। इसके बाद लैब निर्माण समेत अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए कुल 130 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया। अब तक सरकार ने करीब 100 करोड़ का बजट जारी करते हुए जल्द से जल्द लैब निर्माण के आदेश दिए हैं। कंपनी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दिसंबर तक लैब का निर्माण पूरा कर जनवरी में वैक्सीन उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कंपनी की ओर से दिसंबर तक लैब का कार्य पूरा कर जनवरी में वैक्सीन उत्पादन के लिए सरकार को आश्वासन दिया गया है। उच्चाधिकारियों ने भी इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए हैं। जल्द से जल्द लैब निर्माण कार्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील शर्मा, एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट, बिबकोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed