{"_id":"c9aba24c6a5f4fa73b5f3e4e26a5565f","slug":"couple-found-in-obscene-situation-in-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में रंगरेलियां मना रहे प्रेमी युगल को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में रंगरेलियां मना रहे प्रेमी युगल को दबोचा
अमर उजाला, खुर्जा
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरूपुर चुंगी के पास कार में रंगरेलियां मना रहे युवक-युवती को ग्रामीणों ने दबोच लिया। दो समुदायों के बीच का मामला होने से मौके पर हंगामा हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस युवक-युवती को साथ लेकर कोतवाली पहुंची। दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहंी मिलने पर पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सोमवार रात चुंगी स्थित सुनसान जगह पर काफी देर से खड़ी कार को देख ग्रामीणों को संदेह हुआ। नजदीक जाकर लोगों ने देखा तो कार के अंदर युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में दिखाई दिए।
इसे लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के मुताबिक पूछताछ में युवक और युवती अलग-अलग समुदाय के निकले।
इसे लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक-युवती को लेकर कोतवाली आई। दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाया गया।
लेकिन दोनों पक्ष से कोई कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस ने दोनों को परिजनों को सौंप दिया।
संदिग्ध हालात में झुलसी किशोरी
क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालात में किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
चिकित्सकों का कहना है कि किशोरी 80 फीसदी झुलस चुकी है। पुलिस मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। गांव में 14 वर्षीय किशोरी अपनी ननिहाल में रहती है।
मंगलवार वह घर पर अकेली थी। परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान किशोरी संदिग्ध हालात में झुलस गई।
किशोरी की चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, उसकी हालत गंभीर होने पर किशोरी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
किशोरी की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि किशोरी ने किसी बात को लेकर खुद को आग लगाई है।
किशोरी गांव में अपने नानी के घर रहती है। माता-पिता व अन्य परिजन गुजरात में रहते हैं।