{"_id":"58a097114f1c1b5d36d83ced","slug":"counting-the-three-layer-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंटिंग के लिए ‘थ्री लेयर प्लान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंटिंग के लिए ‘थ्री लेयर प्लान’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की काउंटिंग के लिए थ्री लेयर (त्रिस्तरीय) सुरक्षा प्लान बनाया है। मतगणना स्थल गेट से काउंटिंग कक्ष तक तीन मरतबा सर्चिंग अभियान से गुजारना होगा। तीनों ही बिंदुओं पर खाकी का कड़ा पहरा रहेगा।
11 फरवरी को नवीन मंडी स्थल पर मतगणना होनी है। इसके लिए प्रशासन ने कमोबेश तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा के नजरिए से पुलिस ने सुरक्षा प्लान बना लिया है। सुरक्षा प्लान थ्री लेयर का होगा। मतलब, मतगणना स्थल पर कम से कम तीन जगह सघन चेकिंग और तलाशी से गुजरना होगा।
विज्ञापन
मतगणना स्थल में सरकारी मशीनरी (सिर्फ डयूटी वाले), एजेंट, निर्वाचन आयोग के नुमाइंदे, सुरक्षाकर्मी और सियासी एजेंट जा सकेंगे। मतगणना प्रगणंक, माइक्रो ऑब्जर्वर,मतगणना सहायक और मतगणना एजेंटों की प्रथम चेकिंग मतगणना स्थल के प्रवेश द्वार पर होगी। दूसरी स्तर की चेकिंग मतगणना कक्ष से पहले होगी।
विज्ञापन
अंतिम चेकिंग मतगणना कक्ष में प्रवेश के समय होगी। त्रिस्तरीय सुरक्षा प्लान के तहत प्रत्येक सर्चिंग प्लावंट पर पर्याप्त संख्या में हथियारों से लैस पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। मेज के हिसाब से काउंटिंग पार्टियों का गठन किया जाएगा।