फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Counseling for vacant seats will start from today

Bulandshahar News: आज से खाली सीटों के लिए शुरू होगी काउंसलिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Counseling for vacant seats will start from today
बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्टेट कोटे की पांच सीटें खाली चल रही है। इन सभी सीटों को सोमवार से शुरु होने वाली दूसरी काउंसलिंग से भरा जाएगा। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां कर ली है।
विज्ञापन


सदर तहसील के पास बने कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीते माह एनएमसी (राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग) ने 100 सीटों पर पढ़ाई कराने के लिए मान्यता दी। इसके बाद 100 में से 95 सीटों पर पहले चरण में काउंसिलिंग की गई। इसमें ऑल इंडिया कोटे की 15 और स्टेट कोटे की 80 सीटों पर काउंसिलिंग हुई। नीट की परीक्षा पास करने वाले छात्रों ने पहली काउंसिलिंग में ऑल इंडिया काटे से एक और स्टेट कोटे से 80 छात्रों ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई ऑल इंडिया कोटे की दूसरी काउंसलिंग में सभी 14 सीटों पर छात्रों ने प्रवेश ले लिया। अब स्टेट कोटे की पांच सीटों पर प्रवेश होना बाकी है। 30 सितंबर से दूसरे चरण की काउंसिलिंग होगी। इसके बाद छात्रों को कॉलेज आवंटित होगा। वहीं, पूर्व में स्टेट कोटे की 80 सीटों पर प्रवेश ले चुके छात्र दूसरी काउंसिलिंग में अच्छे कॉलेज में नंबर आने पर कॉलेज बदल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट कोटे की खाली पांच सीटों पर सोमवार को दूसरी काउंसिलिंग जारी होगी। प्रवेश को लेकर संबंधित टीम को दिशा-निर्देश दे दिए हैं। प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 अक्तूबर से कक्षाएं शुरू हो जाएगी। - डॉ. रोहित वार्ष्णेय, नोडल अधिकारी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed