फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

आज से सभी 81 केंद्रों पर लगेगा बच्चों को टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
आज से सभी 81 केंद्रों पर लगेगा बच्चों को टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में 12 से 14 आयु वर्ग का कोरोना से बचाव का टीकाकरण शुरू तो हो गया लेकिन, इसकी रफ्तार काफी सुस्त चल रही है। जिले में एक लाख 48 हजार बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला है, लेकिन अभी तक जिले में 2771 बच्चों को ही पहला टीका लग सका है। टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए विभाग अब 28 मार्च से सभी 81 टीकाकरण केंद्रों के अलावा स्कूलों में विशेष सत्र आयोजित करने की तैयारी कर रहा है।

केंद्र सरकार के निर्देश पर जिले में 16 मार्च से 12 से 14 आयु के बच्चों को कोरोना से बचाव के टीका लगने की शुरुआत की गई। इसके लिए जिला मुख्यालय पर 79 हजार वैक्सीन का डोज उपलब्ध करवाया गया। इसके तहत बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। पहला टीका लगने के बाद संबंधित बच्चों को 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा। शुरुआत के दिनों में कम केंद्रों पर टीका लगने से बच्चों में टीकाकरण को लेकर उत्साह कम नजर आया। कम केंद्रों पर टीका लगने का कारण पल्स पोलियो अभियान चलना सामने आया। अब पल्स पोलियो अभियान संपन्न हो चुका है। वहीं, 10 दिन में 2771 बच्चों ने ही अभी तक टीका लगाया है। अब टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 मार्च से टीकाकरण के सत्रों को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए स्कूलों में विशेष सत्र आयोजित करेगा। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए सोमवार से केंद्रों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। सभी 81 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही स्कूलों में भी टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक बच्चों का टीकाकरण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed