{"_id":"60b7c7758ebc3ed468422e03","slug":"corona-vaccination-bulandshahr-news-gbd2197404107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन आठ केंद्रों पर 801 युवाओं ने लगी पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन आठ केंद्रों पर 801 युवाओं ने लगी पहली डोज
विज्ञापन

बुलंदशहर। 18 से 44 आयु वर्ष के कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन भी टीका लगवाने के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बुधवार को भी सुबह से केंद्रों पर टीका लगवाने वालों की लाइनें लगी रही। जनपद में कुल 8,037 लोगों को टीका लगा। इसमें आठ केंद्रों पर 801 और छह स्पेशल केंद्रों पर 380 लोगों को टीका लगाया गया।
जनपद में 18 से अधिक उम्र वालों के लिए मंगलवार से अभियान शुरू हो गया। इसके लिए जनपद में 14 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें दो अभिभावक, चार सरकारी कार्यालय में और आठ सरकारी चिकित्सालयों में बने केंद्र के माध्यम से लोगों का टीकाकरण किया गया। पहले दिन जहां 1127 युवाओं ने टीका लगवाया, वहीं, दूसरे दिन इनकी संख्या बढ़कर 1181 हो गई। बुधवार को सभी केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए सुबह से लाइन लगी रही, जो समय बढ़ने के साथ लोगों का इंतजार बढ़ता गया, वहीं, दोपहर बाद टीकाकरण की रफ्तार कम होती चली गई। टीका लगवाने के लिए आए युवाओं ने कहा कि कोरोना से बचाव का सबसे सुरक्षित तरीका टीकाकरण ही है। वहीं, अन्य केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने का कार्य जारी रहा।
इन केंद्रों पर लगा टीका
केंद्र का नाम लक्ष्य टीके की संख्या
जिला महिला अस्पताल 200 180
जटिया चिकित्सालय 200 160
डिबाई सीएचसी 100 85
नरौरा सीएचसी 100 80
अनूपशहर सीएचसी 100 79
स्याना सीएचसी 100 77
गुलावठी सीएचसी 100 72
वैर पीएचसी 100 68
अभिभावक व कर्मियों के लिए बने केंद्र
अभिभावक प्रथम बीबीडी 100 80
अभिभावक द्वितीय सिकंदराबाद 100 70
विभागीय कर्मियों के लिए
विकास भवन 18-44 50 80
विकास भवन 45 प्लस 50 40
न्यायिक कर्मी 18-44 50 50
न्यायिक कर्मी 45प्लस 50 20
मीडियाकर्मी 18-44 50 50
मीडियाकर्मी 45 प्लस 50 10
बीएसए 18-44 50 50
बीएसए 45 प्लस 50 00
नोट : यह आंकड़े कोविन पोर्टल से लिए गए हैं।
दूसरे दिन भी सोशल डिस्टेंसिंग का दिखा उल्लंघन
कोरोना से बचाव के लिए युवाओं को टीका लगाने का अभियान शुरू होने के बाद से युवाओं में जहां उत्साह हैं, तो वहीं, वे लापरवाही भी बरत रहे हैं। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल समेत अन्य केंद्रों पर टीका लगवाने आए युवा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते नजर आए। सर्विलांस टीम में शामिल डॉ. गौतम लाल ने बताया कि 18 से अधिक उम्र वालों में कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है। लेकिन युवा उत्साह में होश न खोये, जरा सी लापरवाही उनके लिए या उनके परिवार के लिए संक्रमण की चेन बनने का कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन
18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से केंद्रों पर उम्मीद से अधिक लोग पहुंच रहे हैं। जिन लोगों ने स्लॉट बुक करा रखा हैं टीका सिर्फ उन्हीं लोगों को लगाया जा रहा है। रोस्टर के अनुसार, प्रतिदिन लक्ष्य के सापेक्ष जनपद में टीकाकरण कराया जा रहा है। अभिभावक केंद्र पर बिना जांच के अविवाहित लोगों को टीका लगाया जा रहा है तो इसकी जांच कराकर सख्त निर्देश दिए जाएंगे।
- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ