फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

सिर्फ 2,77,926 लोगों को लग सका है टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
सिर्फ 2,77,926 लोगों को लग सका है टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। 45 लाख की आबादी वाले जनपद में अभी तक 2,77,926 लोगों को टीका लग चुका है। पहले डोज के सापेक्ष दूसरा डोज लेने वाले 66 फीसदी लोग अभी तक दूरी बनाए हुए हैं। चार माह से चल रहे टीकाकरण के तहत 2,08,032 को पहला तो 69,894 को दूसरा डोज लग सका है। इसमें 92,661 महिलाओं और 1,15,033 पुरुष वर्ग ने कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाई है।
कोरोना से बचाव के लिए 16 जनवरी से जनपद समेत देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। पहले चरण में 16 जनवरी से पांच फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज लगाई गई। पांच फरवरी से 28 फरवरी तक दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना से बचाव के लिए पहली डोज लगाई गई। इसके बाद एक मार्च से तीसरा चरण शुरू हो गया। एक मार्च से 31 मार्च तक 45 से 59 आयु वर्ष के गंभीर बीमारी से पीड़ित ओर 60 वर्ष से अधिक उम्र के सामान्य लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए अभियान चला। इसके बाद एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। जो अभियान अभी नही जारी है। जबकि एक मई से 18 वर्ष से 44 आयु वर्ग के लोगों को भी टीका लगाने का अभियान शुरू होना था, जो अब शासन द्वारा एक जून से चलाने का आदेश दिया गया हैं। कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए जनपद के 20 केंद्रों पर 80 से अधिक बूथ पर टीकाकरण किया जा रहा है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को 16,343 को पहली डोज ओर 10,859 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों में 15,540 को पहली डोज ओर 8,043 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। दोनों ही चरण में 13 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंट लाइन वर्कर दूसरी डोज लगवाने से दूर चल रहे है।
विज्ञापन

प्रतिदिन लौट रहे सैकड़ों लोग
जनपद में कोरोना से बचाव को बनाये गए टीकाकरण केंद्रों पर मात्र चार पर कोवैक्सीन ओर शेष 16 पर कोविशील्ड का टीका लगाया जा रहा है। केंद्रों पर अव्यवस्था और वैक्सीन की कमी के चलते सैकड़ों लोगों को रोजाना बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है स्थिति
- कुल टीका - 2,77,926
- पहली डोज - 2,08,032
- दूसरी डोज - 69,894
- पुरूष वर्ग - 1,15,347
- महिला वर्ग - 92,661
- अन्य - 24
- कोविशील्ड के - 2,40,388
- कोवैक्सीन के - 37,538
- 18 से 44 आयु वर्ग में - 22,755
- 45 से 60 आयु वर्ग को - 1,08,516
- 60 से अधिक आयु के लोगों को - 76,693
शासन के निर्देशानुसार टीकाकरण किया जा रहा है। दोनों वैक्सीन से लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए जा रहे है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही गांवों में शिविर लगाकर टीकाकरण किया जा रहा हैं। फिलहाल जनपद में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीका नहीं लगाया जा रहा। एक जून से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाएगा।
डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed