फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

यही रही रफ्तार तो 2024 तक चलता रहेगा टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
यही रही रफ्तार तो 2024 तक चलता रहेगा टीकाकरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना से बचाव को हो रहा टीकाकरण अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ सका हैं। 16 जनवरी से 12 मई तक 2,49,353 लोगों को टीका लग सका है। इसमें 40 फीसदी दूसरी डोज लगवाने वाले लोग भी शामिल हैं। वहीं, एक मार्च से 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1,99,117 लोगों में 1,55,598 को पहली डोज और 43,519 को दूसरी डोज लगाई गई हैं। अगर जनपद में टीका लगाने की रफ्तार ऐसे ही चलती रहीं तो 2024 तक टीकाकरण अभियान जारी रह सकता हैं।
जनपद के चुनाव कार्यालय के अनुसार एक जनवरी 2021 तक 18 वर्ष से 100 वर्ष या उससे अधिक करीब 25,71,981 आबादी हैं। इसमें 9,44,393 की आबादी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की है और शेष 16,27,588 आबादी 18 वर्ष से 44 आयु वर्ष तक के लोगों की है। जिनका टीकाकरण अभी जनपद में शुरू भी नहीं हुआ हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार 16 जनवरी को पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण शुरू हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली डोज लगवाई। पांच फरवरी से दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया। वहीं, एक मार्च से तीसरा चरण शुरू हो गया। जो अभी भी जारी हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार जनपद के 20 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा हैं।
विज्ञापन

अब तक हुए टीकाकरण की स्थिति
स्वास्थ्य कर्मी को पहला डोज - 16,300
दूसरा डोज - 15,346
फ्रंट लाइन वर्करों को पहला डोज - 10,755
दूसरा डोज - 7,837
45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को
पहला डोज ऑन स्पॉट - 1,46,801
ऑनलाइन - 8,797
कुल - 1,55,598
--------
दूसरा डोज
ऑन लाइन - 2,155
कुल - 43,519
वैक्सीन की कमी से टीकाकरण की रफ्तार पड़ रही धीमी
अभियान के दौरान वैक्सीन न होने की वजह से अक्सर लोगों को बैरंग लौटना पड़ जाता हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार जनपद में अब तक 2,57,350 वैक्सीन आ चुकी हैं। इसमें 2,23,990 डोज कोविशील्ड की और 33,360 डोज कोवैक्सीन की जिला मुख्यालय को प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को मिली वैक्सीन की स्थिति एक नजर में :
- जनवरी में कोविशील्ड की 36,490 डोज प्राप्त हुई।
- फरवरी में कोविशील्ड की 9,000 और कोवैक्सीन की 7,260 डोज प्राप्त हुई
- मार्च में 56,500 कोविशील्ड तो 7,700 कोवैक्सीन की डोज
- अप्रैल में 1,03,500 कोविशील्ड की तो 12,900 कोवैक्सीन की डोज प्राप्त हुई।
- मई में अब तक 18,500 डोज कोविशील्ड की और 5,500 डोज कोवैक्सीन की प्राप्त हो चुकी है।
18 वर्ष से 44 आयु वालों का टीकाकरण होना बाकी
जनपद में 16,27,588 आबादी 18 वर्ष से 44 आयु वर्ग तक के लोगों की है। जिनको अभी तक टीका नहीं लगा है। अगर इस आयु वर्ष के लोगों को टीका लगाने का अभियान शुरू हो गया तो जनपद में वैक्सीन की कमी आए दिन बनी रह सकती है।

जनपद के 20 केंद्रों पर कोरोना से बचाव को टीकाकरण किया जा रहा है। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार समय-समय पर केंद्रों की संख्या में कटौती व बढ़ोतरी कर दी जाती है। जनपद में अभी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ही टीका लगाया जा रहा हैं।
डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed