{"_id":"602963a18ebc3ee8f7660af2","slug":"corona-vaccination-bulandshahr-news-gbd213747769","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को आज लगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सौ से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को आज लगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सौ से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को आज लगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के दूसरे चरण में सोमवार को 266 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी डोज दी जाएगी। इस सभी को पहले चरण में 16 जनवरी को पहली डोज लगाई गई थी। वहीं, पहले चरण में टीकाकरण से छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को मॉपअप राउंड के तहत कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा।
16 जनवरी को देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाइन कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के पहले चरण की प्रक्रिया को शुरू किया था। इस दौरान जिले में चार केंद्रों पर टीकाकरण के लिए 400 स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाया गया था। जिसमें 266 स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा ही टीकाकरण करवाया गया। अब इन स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। एसीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 16 जनवरी को जिन स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया था उनको अब अनिवार्य रूप से दूसरी डोज भी लगवानी होगी। दूसरी डोज लगवाने के बाद ही शरीर में कोरोना से बचाव की एंटीबॉडी बन सकेगी। संबंधित का टीकाकरण 16 जनवरी को बने केंद्रों पर ही किया जाएगा। टीकाकरण को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
छूटे स्वास्थ्यकर्मियों को भी लगेगी पहली डोज
पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगवाने के लिए छह राउंड आयोजित किए गए। इस दौरान काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने के लिए केंद्र तक नहीं पहुंच सके। जिनको टीका लगवाने के लिए शासन द्वारा अंतिम मौका दिया जा रहा है। इसके बाद संबंधित यदि वंचित रह जाता है तो उसको टीका नहीं लगेगा। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि टीकाकरण से छूटे 5,336 कर्मियों को फोन कॉल कर अवगत करा दिया गया है। टीकाकरण के लिए संबंधित को निर्धारित स्थान पर टीकाकरण कराने की अपील की है। सभी जगह नोडल अफसरों की निगरानी में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में 16,740 के सापेक्ष अब तक 11 हजार 404 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज लग चुकी है। जबकि पांच हजार 336 स्वास्थ्य कर्मी पहली डोज लगवाने से वंचित हैं। जिनको पहली डोज लगाने के लिए 24 केंद्रों पर 44 टीमों द्वारा और 16 जनवरी को पहली डोज लगवा चुके 266 स्वास्थ्यकर्मियों को चार केंद्रों पर चार टीमों द्वारा दूसरी डोज लगाई जाएगी।
डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ