{"_id":"601c34c08ebc3e74a5421bd6","slug":"corona-vaccination-bulandshahr-news-gbd2131673100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें राउंड में 58.57 फीसदी हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें राउंड में 58.57 फीसदी हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के 20 स्थानों पर 35 टीमों द्वारा कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। पांचवें राउंड के दौरान विभाग जहां शत प्रतिशत टीकाकरण कराने में असफल रहा तो वहीं, टीकाकरण का प्रतिशत भी घटा। बृहस्पतिवार को 3621 के सापेक्ष महज 2121 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण कराया। शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों के साथ फ्रंट लाइन वर्करों को टीकाकरण किया जाएगा।
पहले चरण में अब तक चार राउंड में जहां विभाग 70 फीसदी से अधिक टीकाकरण कराने में सफल रहा। अनुमान था कि पांचवें राउंड में वंचित स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण करा लेंगे। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण के लिए 3621 स्वास्थ्य कर्मियों को मेसेज भेजकर बुलाया गया था। लेकिन निर्धारित समय तक 2121 स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण लगवाने के लिए केंद्र तक पहुंच सके। टीका लगवाने के बाद सभी को आधा घंटे तक चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया। टीका लगवाने के बाद सभी ने वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित बताया।
3621 के सापेक्ष 2121 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों के साथ फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा।
- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ