फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

टीकाकरण में आधी आबादी ने मारी बाजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
टीकाकरण में आधी आबादी ने मारी बाजी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण से जंग में अहम भूमिका निभाने वाली आधी आबादी कोरोना को मात देने में भी सबसे आगे खड़ी मिली। 400 स्वास्थ्य कर्मियों में टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष 266 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीके लगाए गए, लेकिन टीकाकरण में पुरुष मात्र 111 ही आगे आए, जबकि 155 महिलाओं ने टीका लगवाकर सिद्ध कर दिया कि वे पीछे हटने वाली नहीं हैं।
कोरोना संक्रमण शुरू हुआ तो गत वर्ष मार्च से लगातार स्वास्थ्य और पुलिस महकमे से जुड़ी आधी आबादी ने कोरोना से जंग में शत-प्रतिशत सहभागिता निभाई। एएनएम, स्टाफ नर्स, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों से लेकर गांवों में घर-घर जाकर कोरोना से बचाने का प्रयास किया तो महिला पुलिस कर्मियों ने कोरोना सुरक्षा के लिए दिनरात ड्यूटी की। वहीं, अब कोरोना से बचाव को वैक्सीन अभियान शुरू हुआ तो पुरुष वर्ग के स्वास्थ्य कर्मी जहां पीछे हटते नजर आए, वहीं, महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने आगे बढ़कर स्वयं टीकाकरण करवा अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

जिले के चार केंद्रों पर शनिवार को 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगवाने के लिए बुलवाया गया था। चाराें केंद्रों पर 155 महिला स्वास्थ्य कर्मी तो 111 पुरुष स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। वहीं, दूसरी और महिला वर्ग में सीएचसी डिबाई में सर्वाधिक 66, सीएचसी बीबीनगर में 58, वैद्य यज्ञदत्त आयुर्वेदिक महाविद्यालय में 16 और सबसे कम जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में 15 महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन लगवाने में सहभागिता की। अधिकांश महिला स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि हर काम में महिलाएं आगे रहती हैं। कोरोना टीकाकरण में भी महिलाएं आगे रही हैं। जो लोग टीकाकरण को लेकर तरह-तरह की बात कर रहे थे, वो शायद अब न बोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने महिला व पुरुष ने लगवाए टीके
केंद्र का नाम महिलाएं पुरुष
जिला अस्पताल 15 39
वैद्य यज्ञदत्त कॉलेज 16 38
सीएचसी डिबाई 66 12
सीएचसी बीबीनगर 58 22
कुल 155 111
इस तरह चला वैक्सीनेशन कार्यक्रम
स्थान/समय एक बजे 2.30 3.30 5.30
जिला अस्पताल 30 39 45 54
वैद्य यज्ञदत्त कॉलेज 26 50 54 54
सीएचसी डिबाई 42 67 71 78
सीएचसी बीबीनगर 25 49 75 80
कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम में आधी आबादी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल वैक्सीनेशन में 155 महिला स्वास्थ्य कर्मी ने और पुरुष वर्ग में 111 ने टीका लगवाया। - डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed