फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona medicins

अब रेमडेसिविर हैं भरपूर, ब्लैक फंगस के इंजेक्शन मिल नहीं रहे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
अब रेमडेसिविर हैं भरपूर, ब्लैक फंगस के इंजेक्शन मिल नहीं रहे
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के पीक में जहां मरीजों को रेमडेसिविर मिल नहीं पा रहे थे वहीं अब स्वास्थ्य विभाग के स्टॉक में 1299 इंजेक्शन हैं। तीन मई को जहां एक दिन में ही 74 इंजेक्शनों की मांग थी वहीं शुक्रवार को बस एक ही मरीज के लिए रेमडेसिविर मांगा गया। उधर ब्लैक फंगस का संक्रमण बढ़ रहा है, लेकिन जिले में इसके इलाज में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन एंफोटेरेसिन बी उपलब्ध नहीं है। इस वजह से मरीज और तीमादार मुश्किल में हैं।
20 अप्रैल के बाद कोरोना संक्रमण के पीक के दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन ब्लैक में 25 से 40 हजार रुपये तक बेचे जाने के मामले सामने आए। ड्रग वेयर हाउस प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जनपद में अब तक 3420 रेमडेसिविर इंजेक्शन आए हैं। इनमें 2121 इंजेक्शन मरीजों को दिए जा चुके हैं। अभी 1299 इंजेक्शन स्टॉक में हैं। मार्केट में इस इंजेक्शन की कीमत करीब तीन हजार से अधिक हैं और सीएमएस स्टोर से मात्र 1800 में यह इंजेक्शन मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा हैं।
विज्ञापन

अब संकट एंफोटेरेसिन बी का
इन दिनों ब्लैक फंगस से मरीजों की जान बचाने के लिए एंफोटेरेसिन बी इंजेक्शन जरूरी बताया जा रहा है। जिला अस्पताल से 200 और सीएमओ कार्यालय से 500 एंफोटेरेसिन बी इंजेक्शन की डिमांड शासन से की गई है, लेकिन यहां स्वास्थ्य विभाग के पास अभी स्टॉक में एक भी इंजेक्शन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीक में रेमडेसिविर की डिमांड
दिन लोगों ने लिए इंजेक्शन
19 अप्रैल 34
20 अप्रैल 40
21 अप्रैल 21
एक मई 63
दो मई 73
तीन मई 74
बीतेे 6 दिन में डिमांड
21 मई 14
24 मई 08
25 मई 09
26 मई 07
27 मई 13
28 मई 01
कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम होने लगा हैं। पूर्व में रेमडेसिविर के लिए मारामारी थी। वर्तमान में एक-दो इंजेक्शन की ही डिमांड है। सीएमएसडी में लोगों को आसानी से रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। ब्लैक फंगस के उपचार के लिए एंफोटेरेसिन बी इंजेक्शन की डिमांड भेजी जा चुकी हैं। अभी तक आपूर्ति नहीं मिली है। - डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed