फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Young man commits suicide after suffering mental stress from losing his job.

Bulandshahar News: नौकरी छूटने से मानसिक तनाव में आए युवक ने की आत्महत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/अरनिया। अरनिया थाना क्षेत्र के गांव नगलिया उदयभान निवासी दीपक (31) ने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, नौकरी छूटने के बाद से दीपक मानसिक तनाव में थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

हरिओम ने बताया कि उनका छोटा भाई दीपक दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी करता था। करीब दो माह पहले वह बीमार पड़ गया था। इसके चलते वह काफी दिनों तक नौकरी पर नहीं जा सका, जिससे उसकी नौकरी छूट गई। नौकरी छूटने के बाद से वह घर पर ही रह रहा था। बताया कि दीपक मानसिक तनाव में था। शनिवार शाम तनाव के चलते दीपक ने घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। दीपक के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र आठ और चार वर्ष है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रकाश में आया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed