{"_id":"61155fed8ebc3e794d20fe6e","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2240326143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनामुक्त होने की ओर बढ़ा जनपद...छह दिन में नहीं मिला कोई संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनामुक्त होने की ओर बढ़ा जनपद...छह दिन में नहीं मिला कोई संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ?????? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनामुक्त होने की ओर बढ़ा जनपद...छह दिन में नहीं मिला कोई संक्रमित
बुलंदशहर। कोरोनामुक्त होने की ओर जनपद तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी किसी भी व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। अगले तीन दिन में कोई नया संक्रमित नहीं मिला तो सक्रिय केस शून्य हो जाएंगे। फिलहाल जिले में मात्र दो एक्टिव केस हैं। दोनों होम आईसोलेशन में हैं और दो दिन बाद वह ठीक हो जाएंगे। उम्मीद है कि आजादी के दिन जनपद कोरोना मुक्त घोषित हो जाएगा। पिछले छह दिन से किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
बीते वर्ष 29 मार्च को मिला था पहला संक्रमित
गत वर्ष 29 मार्च को पहला कोरोना संक्रमित केस मिला था। इसके बाद कोरोना चेन बनने से संक्रमण के आंकड़े बढ़ते चले गए। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन को ही सबसे बड़ा हथियार माना गया। जनपद में भी इसका सख्ती से पालन कराया गया।
पहली लहर में मिले थे 6,325 मरीज
पहली लहर में 368 दिन में 31 मार्च 2021 तक जिले में 6,325 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि दूसरी लहर में एक अप्रैल से आंकड़े बढ़ने लगे थे। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार छह दिन से किसी भी व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। जनपद में अभी तक कुल 20,201 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और 241 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 19,958 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
पहली लहर का आंकड़ा
कुल संक्रमित - 6,325
कुल स्वस्थ - 6,202
कुल मौत - 94
नोट: पहली लहर के आंकड़े 31 मार्च 2021 तक के है।
दूसरी लहर का आंकड़ा
कुल संक्रमित - 13,876
कुल स्वस्थ - 13,758
कुल मौत - 147
नोट: यह आंकड़े 12 अगस्त 2021 तक के है।
कोविड से चाहिए आजादी तो बरतें सावधानी
सर्विलांस टीम में शामिल एवं दानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त की दौड़ से हर बार एक-दो केस की वजह से पीछे रह जाता है। अगर लोगों को कोरोना संक्रमण से आजादी चाहिए तो सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
अब तक हुई जांच के आंकड़े
जांच संख्या पॉजिटिव
ट्रूनेट 1781 154
एंटीजन किट 734346 9511
आरटीपीसीआर 307676 10536
कुल जांच 1018566 20201
जनपद में फिलहाल दो एक्टिव केस हैं। दोनों संक्रमितों का होम आईसोलेशन में उपचार चल रहा है। दोनों का आईसोलेशन शनिवार को पूरा हो जाएगा और रविवार को सक्रिय केस शून्य होने की उम्मीद है। तीन दिन में कोई व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला तो जनपद कोरोना मुक्त हो जाएगा।
- डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी