फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

आठ दिन बाद जहांगीराबाद निवासी एक व्यक्ति में मिला संक्रमण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
corona
आठ दिन बाद जहांगीराबाद निवासी एक व्यक्ति में मिला संक्रमण
विज्ञापन

बुलंदशहर। आठ दिन बाद जिले में एक और संक्रमित मिलने पर जनपद कोरोना मुक्त होते-होते रह गया। बृहस्पतिवार को दो लोग संक्रमण मुक्त होकर घर चले गए। जहांगीराबाद निवासी में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
गत वर्ष 29 मार्च को मिला था पहला संक्रमित
गत वर्ष जिले में 29 मार्च को पहला कोरोना संक्रमित केस मिला था। इसके बाद कोरोना चेन बनने से संक्रमण के आंकड़े बढ़ते चले गए। पहली लहर के दौरान 368 दिन में 31 मार्च 2021 तक जिले में 6,325 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 31 मार्च को जिले में लग रहा था कि जनपद कोरोना से मुक्त हो जाएगा। लेकिन दूसरी लहर के दौरान एक अप्रैल से आंकड़े बढ़ने पर जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त होने से रह गया था। वहीं, जनपद भर में अभी तक कुल 20,200 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और 241 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 19,958 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शेष एक व्यक्ति का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पहली लहर का आंकड़ा
कुल संक्रमित - 6,325
कुल स्वस्थ - 6,202
कुल मौत - 94
नोट : पहली लहर के आंकड़े 31 मार्च 2021 तक के है।
दूसरी लहर का आंकड़ा
कुल संक्रमित - 13,875
कुल स्वस्थ - 13,756
कुल मौत - 147
नोट: यह आंकड़े 05 अगस्त 2021 तक के है।
पिछले सात दिन के आंकड़े
दिन संक्रमित एक्टिव
29 जुलाई 00 03
30 जुलाई 00 03
31 जुलाई 00 03
01 अगस्त 00 00
02 अगस्त 00 02
03 अगस्त 00 02
04 अगस्त 00 02
05 अगस्त 00 01
एक केस एक्टिव
जनपद में संक्रमण की रफ्तार मंद पड़ चुकी है। आठ दिन बाद एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो दो लोग स्वस्थ हुए। अब एक केस एक्टिव रहने से जिला अभी कोरोना मुक्त शहर से बाहर है। फिर भी सभी लोग कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते रहे। जल्द ही जनपद कोरोना से मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed