{"_id":"60aa9cc88ebc3e00d2620ca2","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2191706127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलता मौसम मधुमेह रोगियों के लिए खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलता मौसम मधुमेह रोगियों के लिए खतरनाक
विज्ञापन
बदलता मौसम मधुमेह रोगियों के लिए खतरनाक
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के बीच बदलता मौसम लोगों के स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। खासकर कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोगों और मधुमेह के रोगियों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। बीमारी से बचने के लिए चिकित्सक लोगों से सावधानियां बरतने की अपील कर रहे हैं।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि बदलता मौसम खासकर मधुमेह के रोगियों के लिए खतरों से भरा होता है, क्योंकि उनका रक्त बहुत संवेदनशील स्थिति में होता है और त्वचा संबंधी रोग भी जल्दी होते हैं, जो काफी समय तक रह सकता है। कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोगों को भी इस मौसम में सुरक्षित रहने की जरूरत हैं, क्योंकि कोरोना के चलते शरीर के अंदर नमी बनी रहती है। ऐसे में अगर थोड़ी सी भी लापरवाही की गई तो निमोनिया समेत अन्य बीमारियां अपनी चपेट में ले लेंगी। बीमारी से बचने के लिए लोग पौष्टिक आहार के साथ सीजन के फलों का अधिक सेवन करें, शरीर गीला न रखें और प्रतिदिन करीब 30 मिनट की धूप अवश्य लें। एसी-कूलर में बैठने से बचें और घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें।