फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

मृत शिक्षक-कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी के लिए एकत्र किया जा रहा ब्योरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
corona
मृत शिक्षक-कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी के लिए एकत्र किया जा रहा ब्योरा
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर और पंचायत चुनाव के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के जिन शिक्षकों और कर्मचारियों की मौत हुई है, उनके आश्रितों को सरकार नौकरी देगी। मृत शिक्षक और कर्मचारियों के आश्रितों को जल्द नौकरी और लंबित देयकों के भुगतान के लिए शासन ने डाटा कलेक्ट करना शुरू कर दिया है। शासन के आदेश पर बीएसए ने सभी मृत शिक्षक और कर्मचारियों का ब्योरा तलब कर लिया है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि जनपद में कोरोना से बेसिक शिक्षा विभाग के 24 शिक्षक और कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। इसकी सूची बनाकर बीएसए को सौंप दी गई है। साथ ही शासन से मृत शिक्षक-कर्मचारियों के परिजनों को शासन से मदद करने की मांग भी उठाई गई। अब अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने मृत शिक्षक व कर्मचारियों का डाटा बीएसए से मांगा है, ताकि कोेरोना संकट की इस घड़ी में मृतक आश्रिताें को सेवायोजित किया जाएगा। साथ ही मृतकों के देयकों का त्वरित भुगतान किया जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह आदेश मिल गया है और इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद के सभी एबीएसए से कोरोना की दूसरी लहर में मृत शिक्षक, कर्मचारियों और अधिकारियों का डाटा मांगा है। मृत आश्रितों को जल्द ही सेवायोजन करें और देयकों का भी जल्द भुगतान होगा। अधिकारियों से जल्द से जल्द सूची मांगी है, जिससे जल्द कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
बेसिक शिक्षा विभाग के इन शिक्षकों की हुई मौत
शिक्षक का नाम पद स्कूल का क्षेत्र
आनंद कुमार शिक्षामित्र दानपुर
भीम सिंह सहायक अध्यापक लखावटी
अनिल कुमार सहायक अध्यापक अनूपशहर
अतुल चौहान सहायक अध्यापक अगौता
महेश कुमार सहायक अध्यापक डिबाई
रवींद्र चौधरी शिक्षामित्र शिकारपुर
श्रुति शर्मा सहायक अध्यापक अरनिया
रामफूल भाटी सहायक अध्यापक अरनिया
मानक चंद सहयक अध्यापक पहासू
विनोद सिंह सहायक अध्यापक लखावटी
विनीता सहायक अध्यापक दानपुर
जयकरन सिंह सहायक अध्यापक लखावटी
सीमा गुप्ता शिक्षामित्र अरनिया
हिरोशिमा सहायक अध्यापक सिकंदराबाद
शाहाना परवीन सहायक अध्यापक बुलंदशहर नगर
तंजीम अब्बास सहायक अध्यापक जहांगीराबाद
राकेश कुमार प्रधान अध्यापक सिकंदराबाद
पुष्पा पुंडीर प्रधान अध्यापक खुर्जा
नवनीत शर्मा सहायक अध्यापक बुलंदशहर
बबली शिक्षामित्र लखावटी
लोकेश कुमार सहायक अध्यापक पहासू
चरन सिंह शिक्षामित्र जहांगीराबाद
योगेश कुमार शिक्षामित्र डिबाई
महेंद्र पाल सिंह प्रधानाध्यापक दानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed