{"_id":"609d63fa8ebc3efbf07a79d6","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd218632052","type":"story","status":"publish","title_hn":"450 लोग मिले नए कोरोना संक्रमित, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
450 लोग मिले नए कोरोना संक्रमित, चार की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार संक्रमित के आंकड़े लोगों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। बृहस्पतिवार को 450 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही चार संक्रमित की मौत हो गई। वहीं, 361 लोग स्वस्थ भी हुए। जिले में अब कुल 16,500 केस हो गए हैं। इसमें 12,964 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और 158 लोगों की मौत हो चुकी है। शेष 3,380 लोगों का होम आइसोलेशन समेत विभिन्न कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बुलंदशहर 69, सिकंदराबाद में 55, खुर्जा में 43, अनूपशहर 39, लखावटी में 38, गुलावठी में 30, डिबाई में 28, ऊंचागांव में 23, दानपुर व पहासू में 20-20, जहांगीराबाद में 19, बीबीनगर, शिकारपुर व धरपा में 15-15, स्याना में नौ, मालागढ़ में छह ओर अरनिया में पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
20 केंद्रों पर 3,886 लोगों ने लगवाया राहत का टीका
कोरोना से बचाव का टीकाकरण जनपद में लगातार जारी हैं। बृहस्पतिवार को 20 केंद्रों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने का कार्य निरंतर जारी हैं। जो लोग अभी भी टीका लगवाने से वंचित चल रहे हैं वो लोग स्वयं पंजीकरण कराकर किसी भी नजदीकी केंद्र पर सोमवार से शनिवार तक टीका लगवा सकते हैं। बताया कि बृहस्पतिवार को 20 केंद्रों पर 96 सत्र का आयोजन कर 3,886 लोगों को टीका लगाया गया।