{"_id":"6081b0198ebc3e8d915aada1","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd217597843","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में दो बजे तक ही होगा लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में दो बजे तक ही होगा लेनदेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में दो बजे तक ही होगा लेनदेन
बुलंदशहर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर अब 15 मई तक बैंकों में दो बजे तक ही लेनदेन हो सकेगा। वहीं, बैंक कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन 50 फीसदी कर्मियों से ही कार्य लिया जाएगा। एसएलबीसी के निर्देश पर जनपद में शुक्रवार से सभी बैंकों में यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
बढ़ते संक्रमण के चलते जनपद के समस्त बैंकों में 15 मई तक चार सेवाओं पर अधिक जोर दिया जाएगा। इसमें पैसे जमा करना, पैसे की निकासी, चेक क्लीयरेंस, आरटीजीएस व एनईएफटी और सरकारी ट्रांजेक्शन शामिल हैं। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विजय गांधी ने बताया कि आम नागरिकों के साथ-साथ बैंक कर्मी भी संक्रमित हो रहे हैं, जिसे संज्ञान में लेकर एसएलबीसी द्वारा बैंकों की कार्यावधि को घटाने का फैसला लिया है। अब जनपद की सभी शाखाओं में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ही काम होगा। इसके बाद चार बजे तक विभागीय कार्यों को निपटाएंगे। साथ ही सभी बैंकों को निर्देशित किया गया है कि ग्राहकों से अपील करें कि वह ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट बैंकिंग का प्रयोग करें।