{"_id":"607dbc4b8ebc3e591536f842","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2174492180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ा खतरा : हर घंटे मिले 13 से अधिक संक्रमित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ा खतरा : हर घंटे मिले 13 से अधिक संक्रमित मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ा खतरा : हर घंटे मिले 13 से अधिक संक्रमित मरीज
बुलंदशहर। कोरोना की दूसरी लहर जनपद के लिए खतरनाक होती जा रही है। सैकड़ों की संख्या में रोजाना लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। जनपद में पिछले 24 घंटे की बात करें तो औसतन हर घंटे 13 से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा भी पिछले 24 घंटे में 61 है।
सोमवार को जनपद भर में कुल 325 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिला न्यायालय परिसर में दो अधिवक्ता और दो कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने पर जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने कचहरी को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। 21 को रामनवमी का अवकाश रहेगा, इसलिए कचहरी 22 अप्रैल को खुलेगी। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 8436 केस सामने आए हैं। इसमें 6633 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 1707 लोगों का होम आइसोलेशन और विभिन्न कोविड अस्पतालों में उपचार चल है। जबकि, 96 लोगों की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। संक्रमित मरीजों की संख्या में बुलंदशहर तहसील क्षेत्र में कुल 93, खुर्जा में 42, शिकारपुर में 28, पहासू में 25 सिकंदराबाद में 18, स्याना मेें 16, दानपुर में 21, अनूपशहर में 16 समेत जनपद के अन्य क्षेत्र में संक्रमित मिले हैं।
6154 को लगा कोरोना से बचाव का टीका
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया गया। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि वैक्सीन आने पर पूर्व में निर्धारित सभी केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया गया। सोमवार को 89 सत्र के दौरान 6154 लोगों ने टीका लगवाया।