{"_id":"5f4e88bf8ebc3e5317659a19","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2046886105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पाट में जाने से रोका तो होमगार्ड को पीटा, वर्दी भी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पाट में जाने से रोका तो होमगार्ड को पीटा, वर्दी भी फाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉटस्पाट में जाने से रोका तो होमगार्ड को पीटा, वर्दी भी फाड़ी
खुर्जा। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव नेहरूपुर में हॉटस्पॉट इलाके में नियमों का उल्लंघन कर रहे कुछ दबंगों को रोकना होमगार्ड रविंद्र कुमार को भारी पड़ गया। टोकने पर आरोपियों ने होमगार्ड के साथ गाली-गलौज करते हुई मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ डाली। इस दौरान एकत्रित हुए लोगों ने आरोपियों के चंगुल से होमगार्ड को बचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव नेहरूपुर में बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव केस निकलने के बाद प्रशासन के निर्देशानुसार वहां हॉटस्पॉट क्षेत्र बना दिया गया और पुलिसकर्मी-होगगार्ड तैनात कर दिए गए। आरोप है कि मंगलवार को होेमगार्ड रविंद्र कुमार की उक्त हॉटस्पॉट पर डयूटी थी। इस दौरान कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग जबरन हॉटस्पॉट एरिया में घुसने की कोशिश करने लगे। होगगार्ड ने विरोध किया तो दबंगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कुछ ही देर में मारपीट करने लगे, होमगार्ड की वर्दी भी फाड़ दी। शोर सुनकर एकत्रित हुए लोगों ने होमगार्ड को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। मामले में पीड़ित होमगार्ड ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित होमगार्ड रविंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने नेहरूपुर निवासी कुलदीप समेत दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूर्व में भी हो चुकी हैं वारदातें
होमगार्ड व पुलिसकर्मियों के साथ पूर्व में भी इस तरह के जानलेवा हमले हो चुके हैं। करीब दो वर्ष पूर्व देहात कोतवाली पुलिस की फैंटम पर सवार एक होमगार्ड व सिपाही पर गोतस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया था। फायरिंग में एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसमें बमुश्किल उसकी जान बच सकी थी। वहीं, इसके अलावा बीते दिनों नगर कोतवाली पुलिस पर भी बदमाशों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन
होमगार्ड की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, वर्दी फाड़ने के मामले में अभी जांच की जा रही है, जांच के बाद उचित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - मिथिलेश कुमार उपाध्याय, थाना प्रभारी