{"_id":"5f2aecc68ebc3e3cc77e3f04","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd203223499","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी के इंस्पेक्टर समेत 17 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओजी के इंस्पेक्टर समेत 17 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओजी के इंस्पेक्टर समेत 17 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण ने जनपद की एसओजी टीम में भी सेंधमारी कर दी है। मंगलवार को हुए एसओजी टीम के कोरोना एंटीजन टेस्ट में पांच पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद से लाइन में हड़कंप मच गया है। संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मियों को एसओजी के दफ्तर में ही क्वारंटीन किया गया है। साथ ही अफसरों ने पूरी टीम व उनके संपर्क में आए लोगों को भी टेस्ट कराने का आह्वान किया है। वहीं इनके अलावा 12 अन्य लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुइ है।
नगर स्थित पुलिस लाइन परिसर में एसओजी का दफ्तर है। जिसमें करीब 14 पुलिसकर्मियाें की तैनाती है। मंगलवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने एहतियातन एसओजी टीम के सभी अफसरों व कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया। जिनमें से इंस्पेक्टर, एक उपनिरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल व दो कांस्टेबलों की कोरोना एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि, अन्य कर्मचारियाें की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसओजी टीम के सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार देर रात पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में उन्हें एसओजी दफ्तर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। जबकि, उनके सरकारी आवासों को सीज किया गया है और उनके परिजनों व अन्य मिलने जुलने वालों के भी टेस्ट कराए गए हैं। हालांकि, अभी तक अधिकतर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है। पॉजिटिव आए कर्मियों को कोविड-19 अस्पताल में भेज दिया हैं।
विकास भवन के बाबू समेत 12 और में पुष्टि, 30 हुए डिस्चार्ज
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला अभी भी जारी है। बुधवार को एसओजी टीम के अलावा विकास भवन में बाबू के पद पर कार्यरत रेलवे स्टेशन रोड निवासी एक युवक, साठा निवासी एक युवती और सदर तहसील के गांव कुदैना निवासी एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। डिबाई क्षेत्र के नवीपुर, धौरऊ और परियावली गांव के एक-एक युवक खुर्जा के नैमताबाद और अरनिया के नारायणपुर निवासी एक-एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। पांचों युवक ग्रेटर नोएडा में काम करते हैं। साथ ही खुर्जा की चित्रकुट कालोनी में एक महिला, जहांगीराबाद के जुगसाना कला निवासी दो महिलाएं और शिकारपुर के कानून गोयन निवासी एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। चारों पूर्व में संक्रमित के संपर्क में आने पर संक्रमित आई। साथ ही 30 लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जनपद के कुल केस 1467 हो गए हैं। जिसमें ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1188 हो गई हैं। जबकि, 244 लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
एसओजी टीम के पांच सदस्यों समेत 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही 30 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। लोगों से अपील है कि संक्रमित के संपर्क में या संक्रमित एरिया में जाने पर अपनी कोरोना जांच अवश्य कराएं।
डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी