फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Contaminated water supplies, deteriorating health of 15 colonies

दूषित पानी की सप्लाई से 15 कालोनियों की बिगड़ रही सेहत

Mon, 23 Jan 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 23 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water supplies, deteriorating health of 15 colonies
गंदा पानी

विज्ञापन

एक ओर जिले में भूजल स्तर लगातार गिर रहा रहा है, वहीं दूषित पानी लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। नगर की 15 से अधिक कालोनियों में भूजल दूषित हो चुका है। काली नदी के आसपास समस्या सबसे ज्यादा गंभीर है। दूषित पानी पीने से इन कालोनियों के लोगों में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

लोगों ने प्रशासन से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। नगर के बीच से गुजर रही काली नदी प्रदूषित हो चुकी है। इसके चलते आसपास के कालोनियों के हैंडपंप भी दूषित पानी उगल रहे हैं। इन कालोनियों का पानी इसलिए दूषित हो चुका है कि काली नदी में क्लोराइड और आर्सेनिक जैसे तत्व पाए गए हैं।
विज्ञापन


काली नदी के आसपास और नगर की अन्य कालोनियों में पानी दूषित होने की बात जल निगम भी स्वीकार कर चुका है। काली नदी के आसपास ऊपर कोट, पुरानी अनाज मंडी, इस्लामाबाद, साठा, मोहन कुटी, मामन रोड, नरसल घाट, इमामबाड़ा, धमेड़ा अड्डा, अनूपशहर अड्डा, देवीपुरा, राधा नगर, गुरुस गंज, बीसा कालोनी आदि कालोनियां हैं, जहां का पानी दूषित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर की जिन कालोनियों का पानी दूषित है, उनमें फ्लोराइड, आर्सेनिक और हार्ड करने वाले तत्व मिले हैं। शहरी और ग्रामीण इलाकों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत 33858 हैंडपंप लगे हुए हैं। इनमें से 32182 हैंडपंप चालू हालत में हैं, जबकि विगत वर्ष 1676 हैंडपंपों पर जल निगम ने लाल निशान लगाकर चेतावनी दी थी कि पानी पीने योग्य नहीं है।

काली नदी जिले में गुलावठी, अगौता, बुलंदशहर, शिकारपुर, पहासू और दानपुर ब्लॉक से होकर अलीगढ़ की सीमा में पहुंचती है। ऐसे में काली नदी के किनारे बसे 160 गांवों का पेयजल दूषित हो गया है।

इन गांवों में हृदयपुर, सांवली, शेरपुर, मुरादाबाद, समेलपुर, छतारी, पहासू, शिकारपुर, कैलावन, करैना, हुरतरा, पूठरी, भटवारा, अनोना, चांदौक, चिटटा, बरवारीपुर, याकूबपुर शामिल हैं।


आरओ का पानी पिए
चिकित्सकों के अनुसार दूषित पानी से सेहत को बचाना है तो पानी उबालकर पीए। शुद्ध पानी को आरओ का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सबमर्सिबल और गहरे भूजल स्तर का पानी इस्तेमाल करने से हानिकारक तत्वों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed