{"_id":"698b5ce50135b74037099c82","slug":"construction-work-closes-nala-patri-road-causing-traffic-jams-in-the-city-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-111432-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: निर्माण कार्य से नाला पटरी मार्ग बंद, शहर में जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: निर्माण कार्य से नाला पटरी मार्ग बंद, शहर में जाम से जूझे लोग
विज्ञापन
खुर्जा में रोडवेज बस अड्डा से मंदिर मार्ग की पटरी पर लगे बैरिकेट के कारण जाम में फंसे वाहन। संव
- फोटो : संवाद
खुर्जा। जीटी रोड स्थित रोडवेज बस अड्डा से मंदिर मार्ग जाने वाले नाले के किनारे पटरी मार्ग को निर्माण कार्य के चलते बंद कर दिया गया। इससे जीटी रोड और कचहरी मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसी कारण दिनभर शहर में जाम की समस्या बनी रही।
गंदे नाले पटरी मार्ग पर बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण की ओर से निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को निर्माण कार्य के चलते पटरी मार्ग को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया। ऐसे में मंदिर मार्ग और सरकारी अस्पताल से रोडवेज बस अड्डा की ओर आने वाले वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
वाहन चालकों को ज्ञान लोक कॉलोनी से कचहरी मार्ग और मुरारी नगर कॉलोनी से जीटी रोड पर जाना पड़ा। वहीं, रोडवेज बस अड्डा से मंदिर मार्ग जाने वाले वाहन चालकों को कचहरी मार्ग या पॉलिटेक्निक के पास वाले रास्ते से जाना पड़ा। इस कारण दिन भर सड़कों पर वाहनों का दबाव बना रहा।
विज्ञापन
इससे जीटी रोड पर एलआईसी कार्यालय से बिजली घर नंबर चार तक यातायात बाधित रहा। इसके अलावा कचहरी मार्ग पर जेवर अड्डा चौराहा से रोडवेज बस अड्डा तक जाम लगा रहा। जाम से बचने के लिए लोगों ने कॉलोनियों के अंदर से होकर जाने वाले वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया।
यातायात निरीक्षक का कहना है कि गंदा नाला पटरी मार्ग पर रास्ता बंद होने से यातायात बाधित हुआ था। इस कारण दोपहर को जाम की समस्या बनी रही। यातायात पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंच कर यातायात सुचारू कराया।

खुर्जा में रोडवेज बस अड्डा से मंदिर मार्ग की पटरी पर लगे बैरिकेट के कारण जाम में फंसे वाहन। संव- फोटो : संवाद