{"_id":"6adf8cd4b187c206f004a1cc","slug":"construction-of-a-foot-overbridge-begins-in-sanwali-risk-of-accidents-to-decrease-bulandshahr-news-c-133-1-bul1031-169327-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सांवली में फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, हादसों का खतरा होगा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सांवली में फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, हादसों का खतरा होगा कम
विज्ञापन
सिकंदराबाद देहात। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करने की मजबूरी जल्द खत्म होने की उम्मीद जगी है। औद्योगिक क्षेत्र में एनएच-34 स्थित गांव सांवली के पास फुटओवर ब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। इसके बनने से पैदल राहगीरों को हाईवे पार करने के लिए सुरक्षित विकल्प मिलेगा। साथ ही आसपास के गांवों और कॉलोनियों के लोगों को भी आवागमन में सहूलियत होगी।
सांवली के आसपास स्थित हृदयपुर, तेज सिंह कॉलोनी, सलेमपुर कायस्थ और राजपुरा समेत कई गांवों के लोग रोजमर्रा के काम से इस मार्ग से गुजरते हैं। क्षेत्र के किसान सब्जियां बेचने के लिए मंडी आते-जाते हैं। ऐसे में व्यस्त हाईवे पार करना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। फुटओवर ब्रिज बनने से किसानों, ग्रामीणों और अन्य पैदल राहगीरों को सड़क पार करने में राहत मिलेगी।
ग्रामीण कविता गुर्जर ने बताया कि हाईवे पार करते समय पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है। व्यस्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के बीच पैदल सड़क पार करना हमेशा जोखिम भरा रहता है। फुटओवर ब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा और दुर्घटनाओं की आशंका कम होने की उम्मीद है। क्षेत्रीय लोगों को अब निर्माण कार्य जल्द पूरा होने का इंतजार है, ताकि हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों, किसानों और आसपास की आबादी को इसका लाभ मिल सके।