फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   connectivity failed, electricity billing stoped.

कनेक्टिविटी हुई फेल बिजली की बिलिंग ठप

Thu, 24 Dec 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 24 Dec 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
connectivity failed, electricity billing stoped.
पावर कारपोरेशन के बिलिंग सिस्टम कनेक्टिविटी पूरे जनपद में फेल है। पिछले दो दिन से कनेक्टिविटी नहीं होने से हजारों उपभोक्ता बिजली के बिल नहीं जमा करा पा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, कारपोरेशन को रोजाना करीब पांच करोड़ रुपये के राजस्व की चपत लग रही है। पावर कारपोरेशन के बिलिंग सिस्टम की कनेक्टिविटी नहीं होने से पिछले दो दिन से फेल है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय समेत सभी नगरीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी फेल होने से बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं। हजारों उपभोक्ता बिल जमा करने के लिए लाइन में घंटों-घंटों खड़े होकर सर्वर सही होने का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन सर्वर नहीं सही होने से मायूसी हाथ लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कनेक्टिविटी फेल होने से रोजाना करीब पांच से सात करोड़ रुपये की चपत लग रही है। दिसंबर माह में करीब 10 दिन तक कनेक्टिविटी फेल रही है। अधीक्षण अभियंता ने फ्रेंचाइजी अफसरों और एई आईटी को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है।


कैश काउंटर पर लटके ताले
कनेक्टिविटी फेल होने से जिले भर के कैश काउंटरों पर ताले लटक गए हैं। मोबाइल कलेक्शन वैन भी खड़ी कर दी गई है।

कैश काउंटरों पर बिल जमा नहीं होने से उपभोक्ताओं को खासी परेशानी हो रही है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को अब बिल जमा करने पर लेट फीस भी भरनी होगी।

लगातार कनेक्टिविटी फेल होने से विभाग को राजस्व की भी चपत लग रही है। फ्रेंचाइजी अफसरों और एई आईटी से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। उम्मीद है कि शुक्रवार को कनेक्टिविटी सही हो जाएगी। - राकेश कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed