फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Congressmen extracted rally Put the jam on the highway

कांग्रेसियों ने निकाली रैली हाईवे पर लगाया जाम

Sat, 09 Apr 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 09 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Congressmen extracted rally Put the jam on the highway
JAAM - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर में किसान बचाओ रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने हाइवे पर जाम लगा दिया। इसके कारण करीब आधे घंटे तक हाइवे पर यातायात बाधित रहा। रैली के कारण गांधी रोड पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता खुर्जा गेट के पास हाइवे पर एकत्रित हुए। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने हाइवे पर जाम लगा दिया। इसके चलते वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब बीस मिनट बाद यात्रा कचहरी रोड होते हुए जेवर अड्डे पहुंची। जहां पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


स्याना विधायक दिलनवाज ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। जेवर अड्डे से रैली गांधी रोड, ककराला, धराऊ होते हुए आगे की तरफ रवाना हो गई। इसके कारण गांधी रोड पर भी वाहनों का तांता लग गया। काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, विधायक बंशी सिंह पहाडिया, शिवकुमार शर्मा, अशोक सोंलकी, सच्चिदानंद गौड़, सूनील चरौरा, मुनीर अकबर, संजीव पहाड़िया, जेपी, मनोज पंडित, घनश्याम दास सक्सेना, मुनीस कौशिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed