फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Congressmen celebrated Rahul Gandhi's birthday

Bulandshahar News: कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrated Rahul Gandhi's birthday
शिकारपुर कांग्रेस कार्यालय पर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते  लोग।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर/गुलावठी/शिकारपुर/अनूपशहर/डिबाई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी का कांग्रेसियों ने 54वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ हुआ तो केक भी काटकर कार्यकर्ताओं उनके दीर्घायु की कामना की।
नगर के कांग्रेस कार्यालय पर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जिया-उर्र-रहमान ओर शहर अध्यक्ष प्रशांत बाल्मीकि के नेतृत्व में भजन कीर्तन के साथ ही हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया और ईश्वर से राहुल गांधी के दीर्घायु होने और देश का प्रधानमंत्री बनने की कामना की। जिला अस्पताल में कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल भी वितरित किए। इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष इसराइल गहलोत, शुभम कौशिक, डॉ. शुजात अली, डॉ. इरफान, विवेक ठाकुर, सुरेंद्र उपाध्याय, साहिल शाह, किशन सिंह, राजेंद्र कुमार, नरेश शर्मा, चिराग ठाकुर, ओम ठाकुर, शिवा, वैभव जादौन, उत्कर्ष कौशिक, और मुजीब ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन

गुलावठी कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटा और राहुल गांधी के दीर्घायु की कामना की। कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव अनिल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी गरीब, किसानों, मजदूरों व दलितों के सच्चे हितैषी है और तथा युवाओं के आदर्श हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष परवेज आलम, योगेंद्र निराला, अनिल शर्मा, इकराम सलमानी, हनीफ इदरीशी, जाकिर मलिक, अलाउद्दीन सलमानी और नवीन मलिक आदि मौजूद रहे। शिकारपुर स्थित कैंप कार्यालय पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान कैप्टन अनोखे लाल शर्मा, शिव कुमार शर्मा लालनेर, दिनेश पंडित, प्रदीप कुमार एडवोकेट, रंजन त्यागी, संजय शर्मा, बबलू सभासद और जय किशन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। अनूपशहर में भी कार्यक्रम का आयोजन कर राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इसकी अध्यक्षता एडवोकेट शलभ शर्मा व संचालन ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने की। इस दौरान सलाम खां, महिला जिला अध्यक्ष प्रज्ञा गौड, रविंद्र प्रधान, कौशल शर्मा, अहमद हसन, जीशान कुरैशी, एडवोकेट नटवरलाल शर्मा, सतीश कुमार और राजेंद्र शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। डिबाई क्षेत्र के गांव दानगढ़ में कांग्रेसी विपुल कौशिक ने पंडाल लगाकर जल वितरण किया और बच्चों को चॉकलेट व बिस्कुट बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान धीरज गुप्ता, विजय राघव, संतोष कुमार, ज्ञानी सिंह, ठाकुर यासीन खान, मुकेश तोमर, सोनपाल सिंह, कुलदीप राघव, कपिल, लकी गुप्ता, भव्य कौशिक, कपिल वर्मा और दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed