{"_id":"570fdf2b4f1c1b663b4a6c63","slug":"congress-organised-bike-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की किसान मजदूर पदयात्रा और वाहन यात्रा के चलते बृहस्पतिवार को स्याना क्षेत्र में काफी देर जाम लगा रहा। जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, मुख्य अतिथि विधायक बंशी पहाड़िया. विधायक दिलनवाज खान ने झंडी़ दिखाकर यात्रा की शुरू आत की। यात्रा में चारपहिया वाहनों के साथ दुपहिया वाहन भी थे।
विज्ञापन
बड़ी तादाद में लोग पैदल चल रहे थे। स्याना में स्टेट हाइवे करीब एक घंटा जाम रहा। लोगों को गलियों से निकलकर जाना पड़ा। हालांकि पुलिस के साथ कांग्रेस के वालंटियर व्यवस्था को संभाल रहे थे। किसौला, धनिवाली, जमालपुर, हाजीपुर में यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने सभाएं भी कीं। घीसीपुर आदि गांवों से बोरप चंदियाना में समापन हुआ।
विज्ञापन
सभा में विधायक बंशी पहाड़िया ने कहा कि केद्र और प्रदेश की सरकार किसान विरोधी है। उनकी नीतियों से परेशान किसान आत्महत्या कर रहे हैं। स्याना के विधायक दिलनवाज खान ने मिशन 2017 के तहत राहुल गांधी के अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता चौधरी श्यौपाल सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्यागी, यपर्यवेक्षक प्रदेश सचिव कार्तिकेय कौशिक, ब्लाक प्रमुख विदित चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा ने प्रदेश की सरकार को उखाड़ फैंकने का आहवान किया। अशोक सोलंकी, महेश शास्त्री, बुद्धू चेयरमेन, मुनीर अकबर, बृजमोहन त्यागी, फराहिम खां आदि ने भी विचार रखे।