{"_id":"57112ea44f1c1b43164a6ac3","slug":"condition-deteriorates","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और अनशनकारियों की हालत बिगड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और अनशनकारियों की हालत बिगड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
condition
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याना क्षेत्र के लड़ाना गांव में सहायक अध्यापक पद पर हुई नियुक्ति को फर्जी बताकर तीन दिन से भूख हड़ताल कर रहे दो और अनशनकारियों की हालत बिगड़ गई है। जबकि पहले से ही जिला अस्पताल में भर्ती दोनों ग्रामीण छुट्टी के बाद वापस अनशन स्थल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
लड़ाना के इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद पर हुई नियुक्ति को अवैध बताकर ग्रामीण बीएसए दफ्तर पर भूख हड़ताल पर हैं। बीएसए ने जांच के बाद नियुक्ति को वैध बताया है। बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल पर बैठे प्रदीप और भूदेव की तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को भूख हड़ताल पर बैठे राजकुमार शर्मा और कौशल कुमार शर्मा की तबीयत भी बिगड़ गई। दोनों का ब्लड प्रेशर लो होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि प्रदीप और भूदेव शुक्रवार को जिला अस्पताल से छुट्टी के बाद वापस अनशन स्थल पहुंच गए।उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन