फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   compensation shown more on papers than actual

मुआवजा दिया कम, कागजों में दिखाया ज्यादा

Sat, 19 Mar 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खुर्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, खुर्जा Updated Sat, 19 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
compensation shown more on papers than actual
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
इनकम टैक्स का नोटिस पहुंचने से भड़के किसान मल्टीनेशनल कंपनी (एमएनसी) के गेट पर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। किसानों का आरोप है कम रेट में जमीन लेकर कागजों में तीन गुना रेट अधिक दिखाया गया है।
विज्ञापन


साथ ही कृषि भूमि को इंडस्ट्रियल लैंड में बदला गया है। इनकम टैक्स का नोटिस आने के बाद इसका खुलासा हुआ। शुक्रवार को मल्टीनेशनल कंपनी के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। काफी संख्या में किसान कंपनी के गेट पर पहुंच गए।
विज्ञापन


किसान सुरेंद्र भड़ाना, जितेंद्र सिंह, रविकांत आदि ने बताया कि कंपनी को खेती की जमीन बेचने के बाद भी उनके पास इनकम टैक्स का नोटिस पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि तीन लाख रुपये बीघे के हिसाब से 10 बीघे जमीन की कीमत 30 लाख रुपये होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन नोटिस के हिसाब से उस जमीन का रेट एक करोड़ रुपये दिखाया गया है। जबकि उन्हें दस-दस बीघे का सिर्फ 30 लाख रुपये का चेक मिला है। वहीं नोटिस में बाकी 70 लाख रुपये नगदी में दर्शाया गया है।

इससे नाराज किसानों ने कंपनी गेट पर हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। किसानों ने कहा कि उनकी जमीन अधिग्रहण के दौरान परिवार के सदस्य को नौकरी देने समेत अन्य सुविधाएं देने का वादा किया था।


इसके अलावा अभी तक पूरा मुआवजा भी किसानों को नहीं मिल पाया है। किसानों ने कहा कि कई  कंपनी के अधिकारियों की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। राम सिंह, फूल सिंह, अजीत, देवीलाल, हितेश प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed