{"_id":"686ff22fdd1ea28e400a17c9","slug":"compartment-practical-exam-today-and-tomorrow-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-136952-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा आज और कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा आज और कल
विज्ञापन
बुलंदशहर। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा शुक्रवार व शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में होगी। इसमें इंटरमीडिएट के 377 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि भौतिक विज्ञान व भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। जबकि गृह विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कराई जाएगी। परीक्षा सुबह 10 से शुरू होगाी।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट की मुख्य परीक्षा के लिए 877 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। इनमें हाईस्कूल के 500 और इंटर के 377 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इन सभी की परीक्षा 26 जुलाई को राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में होगी। हाईस्कूल परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:15 तक चलेगी। इसके लिए तैयारी चल रही है और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। संवाद