{"_id":"685c2a8cfb1401686505c90e","slug":"communicable-disease-control-campaign-will-start-from-july-1-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-136163-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एक जुलाई से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एक जुलाई से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में एक जुलाई से संचारी रोग अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि बारिश के बाद मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। इस वजह से जिलेभर में डेंगू और मलेरिया आदि बीमारियों के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए शासन की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि जिलेभर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए। लोगों को जागरूक किया जाए।
बताया कि शासन की तरफ से आए आदेश के बाद जिलेभर की सीएचसी और पीएचसी अधीक्षक को गाइडलाइन जारी कर दी गई है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि दवाओं का पर्याप्त स्टॉक अस्पताल में मौजूद रहे। सभी चिकित्सक और कर्मी इस दौरान ड्यूटी से नदारद नहीं रहेंगे। सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बताया कि आम लोगों से भी अपील की जाएगी कि अपने आसपास जलभराव नहीं होने दें।