{"_id":"570fde5d4f1c1ba93c4a6b03","slug":"committee-has-organized-the-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति ने किया सामूहिक विवाह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति ने किया सामूहिक विवाह का आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
marriage
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर अंबेडकर युवा समिति की ओर से सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। नगर के विभिन्न मार्गों से दूल्हों की बारात निकाली गई। जेवर तिराहा स्थित मैरिज होम में बौद्ध रीति रिवाज से आठ जोड़ों की शादियां हुई।
विज्ञापन
इस दौरान अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किये गए। वधू पक्ष और समिति के पदाधिकारियों ने बारात का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक विमला सोलंकी ने कहा कि दहेज रहित शादियों से समाज को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि ने दूल्हा और दुल्हनों को बाबा साहेब की प्रतिमा भेंट कर विदा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊषा बंसल ने की। इस दौरान पिंकी वोहरा, अजय पाल, देवेंद्र सोलंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन