फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Come tomorrow, the vote today for grooming

आओ, कल संवारने के लिए आज करें मतदान

Fri, 10 Feb 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 10 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Come tomorrow, the vote today for grooming
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव-2017 के मद्देनजर शनिवार को 24.93 लाख मतदाता 67 प्रत्याशियों के राजतिलक को ईवीएम का बटन दबाएंगे। सुबह सात से शाम पांच बजे तक 2561 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जाएंगे।  

जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा सिकंदराबाद, बुलदंशहर, स्याना, अनूपशहर, डिबाई शिकारपुर और खुर्जा में मतदान के लिए 2561 मतदाता बूथ बनाए गए हैं। सुबह 07 बजे से पहले इवीएम की जांच के लिए मॉक पोल होगा। मॉक पोल के समय तमाम प्रत्याशियों के एजेंटस मौजूद रहेंगे। मॉक पॉल में 50 मतदाता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


07 बजते ही हर एक पोलिंग बूथ पर मतदान शुरू हो जाएगा। प्रत्येक पोलिंग बूथ जांच पड़ताल के बाद पोलिंग पार्टी के सदस्य मतदाता को इवीएम तक पहुंचाएगे। बूथ स्तर पर कड़ा सुरक्षा प्लान बना लिया गया है। हर 10 मिनट में सचल दस्ता सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेगा। कमांडो भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाधा डाली तो चलेगी ‘बुलेट’
जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि ईवीएम के बटन में कोई भी बाधा बना तो पुलिस की बुलेट काम करेगी। मतदान में ब्रेक किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक से अधिक वोट डालने के प्रयास पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सुरक्षा के लिए 83 कंपनी पेरामिलिट्री फोर्स, पीएसी, होमगार्ड और करीब 30 जिलों की पुलिस बुला ली गई है।

मौसम का मिलेगा साथ
काफी दिनों से रंग बदल रहा मौसम शनिवार को मतदाताओं के मुफीद रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सुबह कोहरा नहीं रहेगा और चटख धूप निकलेगी।  बता दें कि ठंड में मौसम कई बार रंग बदल चुका है। कुछ दिनों से सुबह को कोहरा और फिर धूप निकलने के साथ सुबह-शाम की ठंड जारी है।  शनिवार को बिल्कुल मौसम साफ रहेगा।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम 24 और न्यूनतम 11 व रविवार को भी इतना ही तापमान रहने की  संभावना है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज के अनुसार शनिवार को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। सुबह सवेरे कोहरा भी नहीं रहने की संभावना है। चटख धूप निकलने के आसार हैं। कुल मिलाकर शनिवार का दिन मतदाताओं के अनुकूल रहेगा।

आज मतदान में बिजली  नहीं डालेगी व्यवधान
मतदान के दौरान इस बार बिजली भी व्यवधान नहीं डालेगी। इसके लिए प्रशासन ने बिजली निगम को पहले ही जिलेभर की बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने को हिदायत दे चुका है। लखनऊ कंट्रोल रूम से इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। शनिवार को विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए वोट डाले जाएंगे।

शुक्रवार शाम छह से रविवार सुबह छह बजे तक जिलेभर की बिजली आपूर्ति निर्बाध रहेगी। मतदान को लेकर लखनऊ कंट्रोल रूम ने यह आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद अधीक्षण अभियंता ने सभी एक्सईएन को यह आदेश दिए हैं कि सभी बिजलीघरों से निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाए। सिर्फ आपात स्थिति में ही कटौती की जाएगी। ब्रेकडाउन करने पर संबंधित अफसर को सूचित करना पड़ेगा।

मतदाताओं के बच्चे संभालेंगी आंगनबाड़ी-आशा वर्कर
आज बूथों पर महिला मतदाताओं के बच्चों को संभालने के लिए आंगनबाड़ी और आशा वर्कर मौजूद रहेंगी। जनपद में महिला मतदाताओं की संख्या 11.60 लाख हैं। कुछ महिलाए बच्चों को संभालने के चक्कर में वोट नहीं डाल पाती हैं। इस लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह व्यवस्था हर एक बूथ पर की है।


बूथ पर दिव्यांग वोटर्स को मिलेगी खास सहूलियत
 दिव्यांग वोटर्स की मदद के लिए इसबार बूथ असिस्टेंट तैनात होंगे। बूथ असिस्टेंट दिव्यांग वोटर को बूथ तक ले जाएंगे और वोट डालने के बाद बूथ के बाहर छोड़ेंगे। अत्यधिक दिव्यांगों के लिए बूथ पर व्हीलचेयर की व्यवस्था भी रहेगी। जिले में 12 हजार 270 दिव्यांग मतदाता हैं। डीइओ आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि कुछ मतदाता बूथों पर दिव्यांग वोटर्स के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था भी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed