{"_id":"47e070066ccccc7d0c987930b6fb0e18","slug":"colur-will-define-route-of-e-rickshaw-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग बताएगा ई-रिक्शों का रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग बताएगा ई-रिक्शों का रूट
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने जाम का सबब बने ई-रिक्शा पर नकेल कस दी है। नई व्यवस्था के तहत ई-रिक्शों का रूट कलर के हिसाब से तय होगा।
हर रूट पर अलग-अलग रंग के ई-रिक्शा चलेंगे। साथ ही इनके पार्किंग, पंजीकरण और चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य किए गए है। महत्वपूर्ण बात यह है कि यदि प्लानिंग सिर्फ कागजों तक नहीं सिमटी तो शहर जाम फ्री हो जाएगा।
शनिवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी बी. चंद्रकला की अध्यक्षता में नगर पालिका अफसरों, एआरटीओ, ट्रैफिक पुलिस अफसरों की बैठक हुई।
बैठक में डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि शहर में जाम का सबब बने ई-रिक्शों पर सख्ती से लगाम लगाई जाए। डीएम ने नगर में ई-रिक्शों के रूट, पार्किंग स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा सभी ई-रिक्शों का नगर पालिका में पंजीयन कराने और नाबालिग के हाथ में ई-रिक्शा की कमान होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा संचालित रिक्शों को कलर से विभाजित कर रूट निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट डीपी सिंह, एसडीएम विवेक श्रीवास्तव, एआरटीओ सुरेंद्र सिंह, ईओ एके सिंह, सीओ सिटी अभिषेक यादव मौजूद रहे।