फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   college students show anger, road jaam.

कॉलेज का गेट नहीं खुलने पर भड़के छात्र, रोड जाम

Fri, 29 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन Updated Fri, 29 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
college students show anger, road jaam.
प्रैक्टिकल और वाइवा देने पहुंचे शिवम टेक्निकल कैंपस के करीब 300 छात्रों को कॉलेज का गेट न खुलने के कारण लगभग पांच घंटे तक सड़क पर खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन


इससे भड़के छात्रों ने हंगामा किया और रोड जाम कर दी। पुलिस ने किसी तरह छात्रों को शांत कराया और कॉलेज प्रबंधन से बातचीत कर गेट खुलवाया।

छात्रों का आरोप है कि उन्हें समय से काफी पहले बुला लिया गया और प्रैक्टिल शुरू नहीं करवाया गया। हालांकि कॉलेज प्रबंधन ने इससे इंकार किया है।

जंक्शन रोड स्थित शिवम टेक्निकल कैंपस में शुक्रवार को आईटीआई सहकारी नगर की ओर से प्रैक्टिल और वाइवा होना था। छात्रों के मुताबिक उन्हें सुबह करीब 9:30 बजे कैंपस बुलाया गया था।

10 बजे तक करीब 300 छात्र कैंपस के बाहर एकत्रित हो गए। जब छात्रों ने कॉलेज के अंदर बैठने के लिए गेट खुलवाना चाहा तो गेट नहीं खोला गया। गेट के बाहर दोपहर दो बजे तक खड़े छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


गुस्साए छात्रों ने जंक्शन रोड पर जाम लगा दिया। इससे रोड पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह छात्रों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।

पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन से वार्ता कर गेट खुलवाया और छात्रों को अंदर भेजा। इसके बाद रोड पर आवागमन सामान्य हो सका। कैंपस कर्मचारियों ने दबी जुबान से बताया कि इंतजाम पूरे न होने के कारण समय पर प्रैक्टिल शुरू नहीं हो पाए। हालांकि अधिकारियों ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई सहकारी नगर की ओर से छात्रों का प्रैक्टिकल और वाइवा शुक्रवार को था। छात्रों को वाइवा प्रैक्टिकल के आधे घंटे पहले कैंपस के अंदर नहीं जाने दिया गया था। इसी कारण आईटीआई वालों ने अंदर से गेट बंद कर रखा था। छात्रों की भारी भीड़ के चलते जाम जैसी स्थित बन गई थी। पुलिस भी मौके पर आई थी। भीड़ को देखते हुए आईटीआई वालों को फोन कर गेट खुलवाकर बच्चों को अंदर भिजवाया गया था। - चौ. वीरपाल सिंह, प्रबंधक शिवम टेक्निकल कैंपस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed