फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CM Yogi visit

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की आज नब्ज टटोलेंगे मुख्यमंत्री योगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi visit
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की आज नब्ज टटोलेंगे मुख्यमंत्री योगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की नब्ज टटोलने के लिए आ रहे हैं। पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह पहले कस्तूरबा महिला अस्पताल पहुंचेंगे। यहां स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद वह निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे।
मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर करीब 1.40 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद लाइन परिसर में स्थित सभागार में जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दोपहर करीब 2.20 बजे कस्तूरबा महिला अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचेंगे। यहां वह जिला महिला अस्पताल में बने मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम फाइनल होने के बाद सीईएल की टीम एमएनसीयू वार्ड का निरीक्षण करते हुए स्टाफ नर्सेज को वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग के बारे में जानकारी दे चुकी है। टीम ने स्टाफ नर्स को मां और बच्चे को उपचार देने के बारे में प्रशिक्षण दिया है। इसके बाद सीएम कार से भूड़ चौराहा होते हुए दोपहर करीब 2.45 बजे निर्माणाधीन कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। सीएम के निरीक्षण के मद्देनजर अफसरों ने मेडिकल कॉलेज में मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया है। यहां सीएम करीब 20 मिनट तक रुकेंगे।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में है स्टाफ की कमी
महिला अस्पताल में छह चिकित्सक होने चाहिए लेकिन वर्तमान में यहां सिर्फ दो चिकित्सक तैनात हैं। इसके अलावा स्टाफ में बाल रोग विशेषज्ञ भी नहीं हैं। दो अन्य अस्पतालों से अटैचमेंट पर चिकित्सक हैं और एक चिकित्सक संविदा पर रखा हुआ है। इसके अलावा स्टाफ नर्स, एएनएम और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

236.21 करोड़ से हो रहा मेडिकल कॉलेज का निर्माण
सदर तहसील के निकट मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। मई 2021 में इसका निर्माण शुरू हुआ था। यह कार्य आगामी नवंबर माह तक पूरा होना है। निर्माण की लागत करीब 236.21 करोड़ रुपये है। गत वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद इस कॉलेज का नाम कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज किया गया है।

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार दोपहर करीब 1.40 बजे जनपद में उनके आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह यहां कस्तूरबा महिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण और निकुंज हॉल में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। - सीपी सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed