फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Clouds remained throughout the day, people were troubled by the humid heat

Bulandshahar News: पूरे दिन छाए रहे बादल, उमस भरी गर्मी से बेहाल हुए लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, people were troubled by the humid heat
बृहस्पतिवार की दोपहर बाद इस तरह छाए बादल और रहा ऐसा मौसम। संवाद
बुलंदशहर। बादल छाने के कारण बृहस्पतिवार को उमस और बढ़ गई। पूरे दिन लोग गर्मी से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक आंधी और बारिश का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। बादल छाने के कारण बारिश की उम्मीद थी लेकिन बारिश नहीं हुई। गर्म हवाओं के झोंकों ने झुलसाने का काम किया। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 56 और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास दर्ज की गई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है और अब पसीने छुड़ाने वाली गर्मी का सामना करने के लिए लोग मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बदल रहे मौसम के बीच आंधी-बारिश का अनुमान है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed