फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Clouds of dust remained in the sky the whole day, the heat also showed its attitude

Bulandshahar News: पूरा दिन आसमान में छाए रहे धूल के गुबार गर्मी ने भी दिखाए तेवर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Clouds of dust remained in the sky the whole day, the heat also showed its attitude
बुलंदशहर। लगातार मौसम रंग बदल रहा है। बुधवार को पूरे दिन आसमान में धूल का गुबार छाया रहा तो गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाए। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। बृहस्पतिवार को तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आंधी-तूफान के साथ बूंदाबांदी की संभावना भी बन रही है।
विज्ञापन

मौसम पिछले कुछ समय से लगातार बदलाव हो रहा है। कभी तेज धूप तो कभी छांव की स्थिति बनी हुई है। पिछले दिनों बारिश से तापमान गिर गया था। इसके बाद तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार को बदले मौसम के बीच ऐसा लग रहा था जैसे आसमान से आग बरस रही हो। वहीं, आसमान में धूल के गुबार की वजह से भारी उमस हो रही थी। आसमान में छाई धूल को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई भयंकर आंधी या तूफान आने वाला हो। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग आंधी-तूफान से बचाव के लिए उपाय करने में लगे थे। तेज हवा चलने से उड़ी धूल ने राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। गर्मी से बचने के लिए लोग गन्ने का जूस, शिकंजी एवं ठंडी रबड़ी, मैंगो शेक पीते दिखाई दिए। ताकि इस बढ़े तापमान में पेय पदार्थों से उनके शरीर को कुछ राहत मिल सके। वहीं व्याकुल पशु-पक्षी भी गांव-देहात में पेड़ों के नीचे और शहरों की गलियों में छाया तलाशते नजर आए। ऐसे मौसम के बीच बुधवार अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 21 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक और आर्द्रता 21 फीसदी दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल के अनुसार इस बदले मौसम के बीच बीबीनगर और स्याना क्षेत्र में हल्की आंधी का असर रहा। आंधी और तूफान कभी भी आ सकता है। वहीं, बूंदाबांदी होने पर तापमान में भी गिरावट आ सकती है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed