{"_id":"65e9f080f445e7e3e102bb48","slug":"clouds-and-drizzle-at-night-sunshine-during-the-day-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-112600-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रात में बादल व बूंदाबांदी, दिन में खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रात में बादल व बूंदाबांदी, दिन में खिली धूप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। बार-बार बदल रहे मौसम के बीच बुधवार शाम बादल छाए और रात में जहां-तहां बूंदबांदी हुई। वहीं, बृहस्पतिवार को धूप खिली। ऐसे मौसम के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी तीन दिन के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।
पिछले सप्ताह तेज हवाओं के साथ आई बारिश के बाद लगातार मौसम बदल रहा है। कभी चटक धूप तो कभी बादल छाने का सिलसिला जारी है। ऐसे मौसम को देख किसानों को अपनी फसलों की चिंता सताने लगती है। बुधवार रात हवा भी तेज रही और शिकारपुर क्षेत्र के अलावा कई जगह बूंदाबांदी हुई। बृहस्पतिवार की सुबह होते ही मौसम साफ हो गया और पूरा दिन धूप खिली रही। हवा चलने के कारण धूप का असर कम रहा। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आर्द्रता 30 फीसदी और हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। ऐसे मौसम के बीच अभी रात और सुबह के समय ठंडक का अहसास बना हुआ है। वहीं, अब जल्द ही तापमान में वृद्धि हाेने और रात व सुबह की ठंड कम होने लगेगा। जल्द ही लगातार तापमान में वृद्धि होने की भी संभावना बन रही है। यदि तापमान बढ़ता है तो इसका असर गेहूं की पछेती फसल पर भी पड़ सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 27 और न्यूनतम एक डिग्री बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।