फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cleanliness Survey: Survey on 25 points started

स्वच्छता सर्वेक्षण : 25 बिंदुओं पर सर्वेक्षण शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness Survey: Survey on 25 points started
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जिले की सिकंदराबाद नगर पालिका में सर्वेक्षण के लिए टीम पहुंच गई है। टीम की ओर से पहले चरण में सफाई व्यवस्था के 25 बिंदुओं पर जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। मार्च में बुलंदशहर नगर पालिका क्षेत्र में भी टीम सर्वेक्षण के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2025 के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो चुका है। जिले की नौ नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में अब केंद्र सरकार की ओर से गठित टीम सर्वेक्षण के लिए पहुंचेंगी। फिलहाल सिकंदराबाद नगर पालिका क्षेत्र में टीम घर/दुकानों, आवासीय क्षेत्र, व्यावसायिक व सार्वजनिक क्षेत्र, मलिन बस्ती, स्कूल, जलकल संस्था, पानी की निकासी के इंतजाम, सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करना, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सार्वजनिक शौचालय समेत 25 बिंदुओं पर सर्वेक्षण करेगी।
विज्ञापन

इसके बाद टीम अपनी ओर से रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजेगी। बताया जा रहा है कि इसके बाद नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे कार्यों, सड़कों की स्थिति, कूड़ा निस्तारण की स्थिति समेत अन्य बिंदुओं पर जांच के लिए अलग-अलग टीमें पहुंचेंगी। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डा. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद नगर पालिका में टीम सर्वेक्षण के लिए पहुंची हैं। जल्द ही अन्य निकायों में भी सर्वेक्षण के लिए टीम पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed