फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Clashed in the truck parked car, killing two

खड़े ट्रक में भिड़ी कार, दो की मौत

Wed, 22 Jun 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Wed, 22 Jun 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Clashed in the truck parked car, killing two
accident - फोटो : amar ujala

खुर्जा-जेवर मार्ग पर सोमवार देर रात जहांगीरपुर पेट्रोलपंप के पास खड़े ट्रक में एक कार टकरा गई। इसमें कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा अरनिया क्षेत्र के मुनि गांव के पास कैंटर ने वृद्ध को कुचल दिया।

विज्ञापन


सोमवार देर रात अनूपशहर क्षेत्र के कोटला निवासी दिनेश (40) पुत्र सोनपाल, फतेसिंह (30) पुत्र मंसूरी और छह साल का एक मासूम कार से पलवल जा रहे थे। कार राजू चला रहा था। खुर्जा-जेवर मार्ग पर जहांगीरपुर पेट्रोलपंप के पास खड़े ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में दिनेश और फतेसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम बच्चे और चालक राजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं अरनिया क्षेत्र के मुनि गांव निवासी हरप्रसाद (70) मंगलवार दोपहर रोड पार कर रहे थे। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास तीव्र गति से आ रहे कैंटर ने उन्हें कुचल दिया। आसपास के लोगों ने कैंटर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत


जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के 11 वां मील पुलिस चौकी के पास बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। खालौर गांव निवासी नरेंद्र सिंह (32) पुत्र हरवीर सिंह बाइक से सोमवार तड़के दिल्ली से लौट रहा था। 11 वां मील पुलिस चौकी के पास सामने से आ रहे किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने से वह गड्ढे में जा गिरा। हादसे में नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।  

सड़क हादसे में पांच श्रद्धालु घायल
- गंगा स्नान कर लौट रहे लोगों के पिकअप को बुलेरो ने मारी टक्कर
पहासू। करौरा रोड पर बुलेरो की टक्कर से गंगा स्नान से लौट रहे पिकअप वाहन सवार पांच श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को खुर्जा स्थित जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक बुलेरो छोड़कर भाग गया।
रबुपुरा क्षेत्र के नंगला हुकुम सिंह गांव निवासी सीमा पत्नी जितेंद्र, शशी पत्नी रामपाल, सत्यवती पत्नी रामवीर, संदीप पुत्र रामवीर और सुशील पुत्र कल्याण सोमवार को पिकअप वाहन से गंगा स्नान के लिए अनूपशहर गए थे।


वह रात करीब नौ बजे घर लौट रहे थे। पहासू क्षेत्र में करौरा गांव के पास सामने से आ रही बुलेरो ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद उसमें बैठी सवारियों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने देखा तो घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पिकअप वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर खुर्जा के जटिया अस्पताल भेजा गया। बुलेरो चालक हादसे के बाद भाग गया। पुलिस दोनों वाहनों को थाने ले आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed