{"_id":"57112cca4f1c1b91154a6aec","slug":"city-water-crisis-deepens","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पानी का संकट गहराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पानी का संकट गहराया
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : अमर उजाला
पारा जैसे जैसे चढ़ रहा है, वैसे ही शहरी इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। नौ नगर पालिका और आठ नगर पंचायत क्षेत्रों में करीब 77 हैंडपंप खराब पड़े हैं। तीन नलकूपों ने भी पानी देना बंद कर दिया है। हालात में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में शहरी इलाकों में पेयजल को लेकर हाहाकार की स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
पेयजल की मांग और आपूर्ति में बड़ा अंतर होने के कारण नगर निकायों में पहले से ही पानी की किल्लत है। अब 77 हैंडपंपों के खराब हो जाने से स्थिति और भी बदहाल हो गई है।
विज्ञापन
शहरी इलाकों में तीन नलकूप भी खराब पड़े हैं। नगर पालिका बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, शिकारपुर, अनूपशहर, स्याना, जहांगीराबाद, डिबाई, गुलावठी और नगर पंचायत औरंगाबाद, बीबीनगर, छतारी, पहासू, ककोड़, नरौरा, खानपुर और बुगरासी में पेयजल को लेकर लोगों की टेंशन बढ़ गई है। हालांकि, प्रभारी नगर निकाय एडीएम वित्त आरके सिंह ने सभी नगर पालिका अफसरोें को रिबोरिंग का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन