{"_id":"5779542b4f1c1b6d697f9e5f","slug":"city-s-roads-pond-where-55-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सड़कें बनीं तालाब...कहां गए 55 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सड़कें बनीं तालाब...कहां गए 55 लाख
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
गांव का तालाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने शहर की सड़कों को तालाब में तब्दील कर दिया। पालिका अफसरों के नाले सफाई के दावे हवा-हवाई साबित हो गए। वहीं, बारिश से पहले 55 लाख रुपये से नाला सफाई के पालिका के दावे पर लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़के तो पहली बारिश में ही तालाब में तब्दील हो गईं, ऐसे में पालिका द्वारा नाला सफाई के नाम पर खर्च की जाने वाली राशि कहां गई।
विज्ञापन
सड़कों पर जलभराव के कारण कई इलाकों में जाम भी लग गया। वहीं जलभराव के कारण गंदगी से गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
रविवार सुबह से ही नगर समेत जिले के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। नगर क्षेत्र में दोपहर करीब एक बजे तक बारिश हुई। बारिश के कारण अधिकांश सड़कों और कालोनियों में जलभराव हो गया। नगर के कालाआम चौराहा, डीएम रोड, खुर्जा अड्डा, राधा नगर, कृष्णा नगर, कलक्ट्रेट, हाइडिल कालोनी, कचहरी, लक्ष्मी नगर, पन्नी नगर, डीएवी तिराहा आदि जगहों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
वहीं, टीचर्स कालोनी, अंबा कालोनी, साठा, इस्लामाबाद, धमेड़ा रोड, काली नदी रोड, सुशीला विहार आदि मोहल्लों में घरों के अंदर पानी घुस गया। नाले का गंदा पानी घरों में घुसने के कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
.....
लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
नगर पालिका की लापरवाही के कारण जलभराव से गुस्साए लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि पालिका अफसरों को इस बाबत कई बार सूचित किया जा चुका है। नाले चोक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। विरोध करने वालों में चंद्रपाल सोलंकी, वीर सिंह, रविंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, कुंवरपाल सिंह, रमेशपाल सिंह, राजन सिंह, हरवीर, गुड्डू मौजूद रहे। वहीं, ईओ एके सिंह का कहना है कि कर्मियों को भेज दिया गया है। जलनिकासी के इंतजाम किए जा रहे हैं।
.....
जाम से हलकान हुए राहगीर
जलभराव और निर्माण कार्य के कारण तहसील रोड पर बुरी तरह जाम लग गया। पन्नी नगर के सामने करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। वलीपुरा नहर से डीएवी पुल तक आने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लगा, जबकि यह दूरी महज 10 मिनट की है। इसके अलावा सुबह करीब 10 बजे से 12 बजे तक कालाआम, जिला अस्पताल रोड, अंसारी रोड, डीएम रोड, दिल्ली रोड आदि जगहों पर भी जाम की स्थिति रही।
बयान--- नाला सफाई का कार्य हो रहा है। थोड़ा बहुत कार्य बचा है। सफाई करवा रहे ठेकेदारों को सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए है। - एके सिंह, ईओ नगर पालिका
दोपहर हुई बारिश से नालों का गंदा पानी दुकानों और मकानों में भर गया। जबकि, कई मोहल्ले डूबने की कगार पर है। पालिका कर्मियों ने जेसीबी से जल निकासी के बंद पड़े रास्ते खोले। दोपहर एक घंटे हुई बारिश से सदर बाजार, नई बस्ती, देहली दरवाजा, पुलिस चौकी, प्राथमिक विद्यालय, जिला सहकारी बैंक, प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर का मैदान, बालका रोड़, मोहल्ला गुली, भावसी रोड़ के मकानों और दुकानों में पानी भर गया। वहीं, झब्ब कालोनी, मोहल्ला गुली, अजीजाबाद, लाल डिग्गी के तालाब पानी से भर गए हैं। तालाब का पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है। बारिश में ही सूचना पर पहुंचे चेयरमैन राजकुमार लोधी ने जेसीबी से बालका मोड़ पर नाले की सफाई कराई।
वहीं, सिकंदराबाद में शनिवार सुबह हुई बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी। नाले-नालियों की सफाई न होने से गली-मोहल्लों में पानी भर गया। खत्रीबाड़ा में सड़कें नीचे होने के कारण नाले का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों के आगे भर गया। लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक अफसरों से शिकायत भी की गई लेकिन को समाधान नहीं निकला। इसके अलावा सलेमपुर रोड, गोरखी, टीचर्स कालोनी, हीरा कालोनी आदि मोहल्लों में जलभराव के चलते लोग परेशान रहे। वहीं, दूसरी ओर छुट्टी होने के चलते बच्चों ने बारिश में जमकर मस्ती की।
जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते अगले कई दिन तक बारिश जारी रहेगी। पिछले तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते मौसम कूल-कूल हो गया है।
बता दें कि इस बार तपिश ने अपना खूब रंग दिखाया। जिसके चलते आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा और फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई। ऐसा नहीं रहा कि इस बीच बारिश ना हुई हो मगर सभी को अच्छी बरसात की आस थी। मौसम विशेषज्ञ सात-आठ जुलाई तक मानसून आने की संभावना जता रहे थे। मगर शुक्रवार की रात्रि आई बारिश के साथ पश्चिमी विक्षोभ के चलते मानसून ने पहले ही दस्तक दे दी। रविवार की सुबह मानसून की बारिश हुई। ऐसा दावा मौसम विशेषज्ञों ने किया है।
बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। रविवार को अधिकतम तापमान कम होकर 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकत तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। बारिश शुरू होने पर किसानों के चेहरे खिल गए हैं। उधर मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज के अनुसार मानसून ने दस्तक दे दी है। अगले छह दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
पॉटरी नगरी में रविवार सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इसके चलते लोगों भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हांलाकि, बारिश से मोहल्लों में जलभराव की समस्या से लोगों भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। नाले-नालियों की सफाई न होने से सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। करीब दस बजे करीब 20 मिनट तक हुई झमाझम बारिश से मौसम कूल हो गया। नगर के लोगों ने बाहर निकलकर बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। वहीं बारिश के कारण नगर के कई मोहल्लों की सड़के जलमगभन हो गई। लोगों को घरों से बाहर निकलने पर पानी