फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   city Ptah of illegal billboards

अवैध होर्डिंग्स से पटा शहर, ढा सकता है मौत का कहर

Thu, 16 Jun 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 16 Jun 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
city Ptah of illegal billboards
अस्पताल रोड पर सड़क किनारे लगे हुए होर्डिंग्स। - फोटो : ब्यूरो

हाईकोर्ट के आदेशों पर पालिका अफसरों की मनमानी भारी पड़ रही है। नगर के सभी प्रमुख चौराहे और सड़क होर्डिंग्स से पटे हैं। जर्जर पोल पर लगाए गए ये होर्डिंग्स लोगों के सिर पर मौत की तरह मंडरा रहे हैं। कई जगह हादसे होने के बाद हाईकोर्ट ने ऐसे होर्डिंग्स को हटाने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह ही नोएडा में एक युवक की होर्डिंग्स गिरने से मौत हो गई थी। वसूली की आड़ में अफसर इसको बढ़ावा दे रहे हैं। तेज आंधी-बारिश में इनके कारण बड़ा हादसा हो सकता है।  
विज्ञापन

नगर के कालाआम चौराहे से लेकर भूड़ चौराहे तक, कलक्ट्रेट होते हुए डीएवी तिराहे तक,  कालाआम से स्याना अड्डे , डीएम रोड , अंसारी रोड तक जगह-जगह बड़े होर्डिंग्स लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े-बड़े होर्डिंग्स सड़क किनारे यमराज की तरह हैं। बनकर खड़े हुए हैं। आंधी-बारिश में ये कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। हाईकोर्ट के आदेशानुसार नगरों-शहरों की लाइफलाइन सड़क पर होर्डिंग्स नहीं लगाए जा सकते हैं। इसके साथ ही मुख्य चौराहे से 100 मीटर दूरी तक भी होर्डिंग्स नहीं लग सकते।

इसके अलावा होर्डिंग्स की लंबाई-चौड़ाई भी हाईकोर्ट के दिशानिर्देश भी तय हैं। चिह्नित स्थानों पर ही होर्डिंग्स लगाए जा सकते हैं, लेकिन ठेकेदारों ने पूरा शहर इनसे पाट दिया है। ठेकेदार मोटी रकम लेकर अवैध होर्डिंग्स लगवा रहे हैं।


वसूली का एक हिस्सा अफसरों तक पहुंच रहा है। पूरा शहर होर्डिंग्स से पटा हुआ है। इनकी अधिकता से शहर की सुंदरता खो गई है।

चिह्नित स्थानों के अलावा गलत तरीके से लगाए गए होर्डिंग्स हटवाए जाएंगे। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। शहर की सुंदरता और लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। - एके सिंह, ईओ, नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed